{"_id":"5d7de9d08ebc3e93bb4c5bcb","slug":"palwal-man-shot-dead-in-lohagarh-village-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंजा पलवल, दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंजा पलवल, दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या
Sun, 15 Sep 2019 01:05 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली से सटे पलवल के लोहागढ़ गांव में रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। रविवार सुबह कुछ हमलावरों ने गोलियों से भूनकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पांच-छह हमलावर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए थे, जिनमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने बुलंदशहर जिले के धनौड़ा निवासी जगपाल उर्फ जगत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर डाली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक जगपाल को पांच गोलियां लगी हैं। वह लोहागढ़ में पिछले दस वर्षों से अपनी बहन के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन