फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   palwal lynching case juanid murder main aacused sends two days police remand

दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया जुनैद का हत्यारा, पुलिस को नहीं मिला चाकू

Mon, 10 Jul 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Jul 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
palwal lynching case juanid murder main aacused sends two days police remand
junaid murder accused

महाराष्ट्र के धुले जिले से पकड़े गए बहुचर्चित जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी नरेश को पुलिस ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी संदीप की अदालत में पेश किया। अदालत ने जांच के लिए नरेश की दो दिन की रिमांड मंजूर की। 

विज्ञापन


अदालत में नरेश को पेश करते हुए सीआईए ऊंचागांव के एसआई सुरेश मलिक ने बताया कि हत्यारोपी ने वारदात अंजाम देना कुबूल कर लिया है। हत्यारोपी की लिखित स्वीकारोक्ति अदालत में पेश की गई। पुलिस का कहना था कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और नरेश ने जो कपड़े उस समय पहने थे उन्हें बरामद किया जाना है।
विज्ञापन


हत्यारोपी ने वारदात में इस्तेमाल चाकू जटौला गांव निवासी रिश्तेदार के यहां और कपड़े भमरौला स्थित पैतृक आवास पर छिपाने की जानकारी दी है। 

हत्यारोपी के वकील निबरास अहमद ने अदालत को बताया कि वारदात में 15-20 अन्य लोग भी शामिल थे सिर्फ नरेश ने ही लड़ाई नहीं की थी। इस पर पुलिस ने कहा कि नरेश को रिमांड पर लेकर वारदात के दौरान मारपीट में शामिल अन्य हमलावरों की भी जानकारी ली जाएगी। पुलिस ने नरेश की तीन दिन की रिमांड मांगी, अदालत ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर अगली सुनवाई 11 जुलाई को करना तय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक ब्रिज से घर के लिए खरीदा था चाकू 

palwal lynching case juanid murder main aacused sends two days police remand
junaid murder

दिल्ली  स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में भाई सुरेश के साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले नरेश ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटते समय शिवाजी स्टेशन के पास लगने वाली बाजार से घर की रसोई के लिए सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा था। शिवाजी ब्रिज से ही दिल्ली-मथुरा शटल में भीड़ ज्यादा होने की वजह से नरेश और सुरेश अलग अलग डिब्बो में चढ़े थे। 

ओखला के पास सीट को लेकर रामेश्वर की जुनैद और उसके भाइयों से लड़ाई होने लगी तो उसने बीच बचाव कराया था। बल्लभगढ़ में जुनैद और  उसके साथियों ने डिब्बे में चढ़ कर रामेश्वर सहित सभी यात्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। नरेश के मुताबिक उसको भी जमकर पीटा गया। वह नीचे गिर गया तो जुनैद ने उसे पैर मारा। पैर पकडने के बाद उसने चाकू निकाल कर जुनैद पर वार कर दिया।

चाकू लगने पर अपने को छुड़ाने के लिए जुनैद पलटा तो उसने पीठ में ही चाकू से कई वार कर दिए। असावटी स्टेशन पर उतर कर गया था। यहां बाइक सवार दो युवकों से मदद मांग कर मामा के घर जटौला गांव पहुंचा था। यहीं चाकू फेकने के बाद अंधेरा होने पर रात करीब नौ बजे घर को निकला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed