जुनैद हत्याकांड के आरोपियों का शिनाख्त परेड से इनकार, पुलिस को मिली दो दिन की रिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनैद हत्याकांड में बुधवार को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पूरवा मेहरा की अदालत में पेश किए गए। अदालत ने चारों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अदालत के समक्ष आरोपियों की शिनाख्त परेड की पेशकश की लेकिन आरोपियों की तरफ से मना किए जाने के बाद अदालत ने शिनाख्त परेड को मंजूरी नहीं दी। गिरफ्तार किया गया एक आरोपी दिल्ली नगर निगम में सफाई निरीक्षक के पद पर कार्यरत है।
राजकीय रेलवे पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पलवल के खांबी गांव से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान रामेश्वर (50), गौरव (25), चंदर (24) और प्रदीप (23) के रूप में हुई है। रामेश्वर दिल्ली नगर निगम में सफाई निरीक्षक है।
पुलिस के मुताबिक, प्रदीप बीटेक और एमबीए के बाद कर रहा एसएससी की तैयारी कर रहा है और प्रतिदिन फरीदाबाद लाइब्रेरी में पढ़ने आता था। चंदर एक कंपनी में अकांउटेंट तो गौरव में भी निजी कंपनी में कार्यरत है।
प्रदीप बीटेक और एमबीए करने के बाद एसएससी की तैयारी में जुटा हुआ है। वह रोजाना पलवल से फरीदाबाद के बाटा चौक स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आता है। चंदर फरीदाबाद की ही एक कंपनी में अकाउंटेंट है जबकि गौरव भी यहां निजी कंपनी में नौकरी करता है।
आरोपियों ने कोर्ट को दी ये जानकारी
आरोपियों को पेश किए जाने के दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि जुनैद और रामेश्वर के बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। चाकू मारने वाले मुख्य आरोपी को रामेश्वर पहचान सकता है लेकिन उसे आरोपी और उसके गांव के बारे में जानकारी नहीं है। झगड़े के दौरान रामेश्वर की सुआफी और अन्य तीन आरोपियों की शर्ट पर खून के छीटें लगे थे, रिमांड के दौरान आरोपियों से सुआफी व शर्ट की बरामदगी की जाएगी।
अदालत में पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त परेड की मांग की लेकिन आरोपी पक्ष के वकील जोगेंद्र चौहान ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बुधवार को गवाह व चारों आरोपियों का आमना-सामना करा दिया गया था।