{"_id":"5d3ea0458ebc3e6cbe42a959","slug":"palwal-farmers-protest-against-government-in-a-different-way-warns-for-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर उतरे किसान, सरकार के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर उतरे किसान, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
Mon, 29 Jul 2019 03:42 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 29 Jul 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
अर्ध नग्न अवस्था में सड़कों पर उतरे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से सटे पलवल जिले में किसानों ने अजीबोगरीब अंदाज में सड़क पर उतरकर सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। सोमवार को पलवल जिले के 24 गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर उतरे और जिला मुख्यालय पहुंचकर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
ये किसान अपनी बकाया मुआवजा राशि के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। सोमवार को अपनी मांगों को सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो मंगलवार को केजेपी टोल पर जाम लगाएंगे और जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक जाम को नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इन किसानों ने केजीपी जमीन एक्वायर के दौरान निर्धारित मुआवजे के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसकी सुनवाई करते हुए मुआवजा राशि में बढ़ोत्तरी कर 12 सौ करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी। किसान उसी राशि की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हैं।
विज्ञापन