फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Palwal expressway toll plaza robs.

VIDEO: देखिए, खुलेआम टोल नाके के लूट का तांडव

Wed, 12 Nov 2014 08:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 12 Nov 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
Palwal expressway toll plaza robs.

हरियाणा के पलवल राजमार्ग पर स्थित तुमसरा टोल नाके पर बृहस्पतिवार की देर शाम चार हथियारबंद युवकों ने हवाई फायर कर काउंटरों पर रखी नगदी लूट ली। उन्होंने टोल पर कार्यरत कर्मचारियों के  साथ भी मारपीट की। शिकायत मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंच गया, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर पहले ही फरार हो गए।

विज्ञापन


होडल निवासी शीशपाल ने टोल टैक्स वसूलने के लिए रिलायंस कंपनी से ठेका लिया हुआ है। इस कार्य में महेश कुमार भी उनका पार्टनर है। शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव खटैला निवासी विनोद कुमार, बिल्लू, अशोक व सुधीर टोल नाके पर कर्मचारियों को धमका कर बिना टोल टैक्स अदा किए अवैध रूप से वाहनों को निकलवाते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात उनका पार्टनर महेश कुमार टोल नाके पर था। उक्त आरोपी नाके पर आए व बिना निर्धारित शुल्क अदा किए वाहनों को जबरन निकलवाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महेश की कनपटी पर पिस्टल लगा कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे उक्त चारों युवकों ने टोल नाके पर हमला बोल दिया। उन्होंने करीब 20 राउंड हवाई फायर किए व काउंटरों पर रखी नगदी लूटकर लाठी-डंडों से कर्मचारियों से मारपीट की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed