{"_id":"62af95bc1c46e707ba3c254c","slug":"pal-kaur-wife-of-savinder-singh-who-was-killed-in-kabul-attack-said-that-savinder-did-not-get-his-visa-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afghanistan: काबुल हमले में मारे गए सविंदर सिंह की पत्नी बिलखते हुए बोलीं, समय पर वीजा मिलता तो आज हमारे साथ होते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Afghanistan: काबुल हमले में मारे गए सविंदर सिंह की पत्नी बिलखते हुए बोलीं, समय पर वीजा मिलता तो आज हमारे साथ होते
Mon, 20 Jun 2022 06:29 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 20 Jun 2022 06:29 AM IST
सार
काबुल हमले में मारे गए सविंदर सिंह का परिवार दिल्ली के तिलक नगर में रहता है। सविंदर सिंह की पत्नी ने बताया कि उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्हें मंजूरी रविवार को मिली। अगर यह मंजूरी पहले मिल जाती तो वह आज हमारे साथ होते।
विज्ञापन
गुरुद्वारे में विस्फोट के बाद उठता धुआं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक गुरुद्वारे में कई विस्फोट हुए। हमले में अपनी जान गवांने वाले सविंदर सिंह कई वर्षों से काबुल में रहते थे। लेकिन तालिबान सरकार बनने के बाद वह दिल्ली में अपने परिवार के पास आना चाहते थे। सविंदर सिंह की पत्नी ने बताया कि उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई किया था, रविवार को इसकी मंजूरी उन्हें मिल गई थी। लेकिन इससे पहले यह हमला हो गई और उनकी जान चली गई। बिलखते हुए सविंदर सिंह ने पत्नी ने कहा कि काश उन्हें यह मंजूरी पहले मिल जाती तो आज वह हमारे साथ होते।
विज्ञापन
सविंदर की पत्नी पाल कौर ने कहा कि जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ तब से वह वीजा के लिए आवेदन कर रहे थे। वीजा को जो मंजूरी अब मिली है, अगर यह पहले मिल जाती तो उनके पति की मौत नहीं होती। उन्होंने आगे कहा कि हम जब भी उनके पास कॉल करते थे तो उनकी कुशलता के बारे में पूछते थे। हमें उनकी चिंता लगी रहती थी। हम सब चाहते थे कि वह जल्द अपने परिवार के साथ आकर रहने लगे। उन्होंने अपनी दुकान बेचने की तैयारी कर ली थी और भारत आने वाले थे। लेकिन उससे पहले यह घटना हो गई, हमने उन्हें खो दिया।
विज्ञापन
अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक भरे वाहन को रोका
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक गुरुद्वारे में कई विस्फोट हुए। हमले में एक सिख सहित दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। वहीं, अफगान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक भरे एक वाहन को सिखों के पूजास्थल में प्रवेश करने से रोककर एक बड़ी घटना को टाल दिया। गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने बताया कि बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर धावा बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत की दूसरी तरफ छिपे हुए थे। कम से कम 25 लोग गुरुद्वारा के अंदर फंसे थे।
विज्ञापन
तीन हमलावरों को मार गिराया
तालिबान द्वारा नियुक्त गृह मामलों के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि अफगानिस्तान में सिख समुदाय के पूजा स्थल पर नवीनतम लक्षित हमले में, शनिवार सुबह काबुल के बाग ए बाला क्षेत्र में कार्ते परवान गुरुद्वारे पर हमला हुआ और आतंकवादियों तथा तालिबान लड़ाकों के बीच कई घंटे तक मुठभेड़ चली। तालिबान बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया। ताकोर ने पुष्टि की कि इस घटना में इस्लामिक अमीरात बलों का कम से कम एक सदस्य और एक अफगान सिख नागरिक मारा गया तथा सात अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विदेश मंत्री ने हमले की निंदा की
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काबुल में गुरुद्वारे पर कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार घटना के बाद स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि गुरुद्वारा कार्ते परवान पर कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। हमले की खबर मिलने के बाद से हम घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए हैं। हमारी पहली और सबसे महत्वपूर्ण चिंता समुदाय के कल्याण के लिए है।
इससे पहले भी गुरुद्वारा पर हो चुका हमला
पिछले अक्तूबर में, तालिबान के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुद्वारा करते परवन पर धावा बोल दिया था और संपत्ति में तोड़फोड़ की थी। तब से, अफगान सिख भारत को बचाए जाने की अपील कर रहे हैं।