फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistani spy claims 'ISI had made him hostage in Pakistan

पाकिस्तानी जासूस का दावा ‘ISI ने पाक में उसे बनाया था बंधक’

Fri, 04 Dec 2015 04:24 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 04:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistani spy claims 'ISI had made him hostage in Pakistan

पुलिस की पूछताछ में कफायतउल्ला ने दावा किया है कि पाकिस्तान की यात्रा के दौरान उसे बंधक बना लिया गया था। आईएसआई हैंडलर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर गुप्त सूचनाएं देने के लिए मजबूर किया था।

विज्ञापन


भारत आने के बाद आईएसआई को गुप्त सूचनाएं देने लगा था। हालांकि दिल्ली पुलिस उसके इस दावे पर विश्वास नहीं कर रही है। अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कफायतउल्ला ने यह भी खुलासा किया है कि वह पाकिस्तान अपने रिश्तेदार से मिलने गया था उस समय आईएसआई के करीब सात-आठ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


आईएसआई के लोगों ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। उसे धमकी दी गई कि  उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। उसे तभी छोड़ा जाएगा जब वह भारत की गुप्त सूचनाएं उनको देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना दे दी तो उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा

Pakistani spy claims 'ISI had made him hostage in Pakistan

एक बार जब उसने सूचना दे दी तो उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। हालांकि पुलिस इस खुलासे पर विश्वास नहीं कर रही है। वहीं पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड के मंगेतर का अपहरण करना चाहता था।


इसके लिए उसने साथियों संग मिलकर साजिश रची थी। वह इसके एवज में ये एक से दो लाख रुपये ऐंठना चाहते थे। माना जा रहा है कि इस रकम का इस्तेमाल गोपनीय दस्तावेज हासिल करने में करते।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कफायतउल्ला का खास दोस्त राजौरी में  रहता है। दोस्त की गर्लफ्रेंड की कहीं और सगाई हो गई थी। इस बात से वह चिढ़ गया था। उसने दोस्त के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड के मंगेतर के अपहरण की साजिश रची थी। अगर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उसे नहीं पकड़ती तो वह जल्द ही अपहरण की इस वारदात को अंजाम दे देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed