{"_id":"5f4b42fd0a70b26f0e684c3c","slug":"pakistani-national-woman-arrested-by-noida-police-for-violating-visa-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा नियमों के उल्लंघन पर पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पिकनिक मनाने के लिए जा रही थी नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीजा नियमों के उल्लंघन पर पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, पिकनिक मनाने के लिए जा रही थी नोएडा
Sun, 30 Aug 2020 11:41 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला परिवार और कुछ लोगों के साथ दिल्ली से मिनी बस से नोएडा सेक्टर-137 स्थित बडे़ पार्क में पिकनिक मनाने जा रही थी।
विज्ञापन
महामाया फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को लॉकडाउन की वजह से पुलिस दिल्ली से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही नोएडा में प्रवेश दे रही थी।
विज्ञापन
एक मिनी बस में दिल्ली से कुछ महिलाएं परिवार समेत नोएडा आ रही थीं। महामाया फ्लाईओवर के पास सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-20 कोतवाल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी जांच की गई।
विज्ञापन
इसमें चूना भट्टी अंबाजी बिला रोड कराची पाकिस्तान निवासी नौशीन नाज का वीजा लंबी अवधि का तो था, लेकिन उसने दिल्ली से बाहर जाने से पहले अनुमति नहीं ली थी। जबकि, नियमानुसार दिल्ली से बाहर जाने के लिए संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी है।
नियम के उल्लंघन पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, अन्य लोगों को वापस भेज दिया गया। एडीसीपी ने बताया कि साल 2005 में महिला ने दिल्ली निवासी मोहम्मद जावेद के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही वह परिवार के साथ अजमेरी गेट दिल्ली 6 में रहती है।
शनिवार को वह दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-137 में रहने वाले रिश्तेदारों से मिलने व पिकनिक मनाने के लिए परिवार के साथ आ रही थी। सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।