पाकिस्तानी अभिनेत्री ने दिया मोदी को न्योता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया है। मीरा अली पाकिस्तान के सियालकोट में एक अस्पताल का निर्माण करा रही हैं।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से अस्पताल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया है। राजधानी में दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म होटल के प्रमोशन के लिए पहुंची मीरा ने कहा कि यह निहायत जरूरी है कि भारत व पाकिस्तान के बीच अमन चैन कायम हो।
राजधानी के एनडीएमसी कंवेशन सेंटर में 20 दिसंबर से दिल्ली फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। फेस्टिवल में शुक्रवार को मीरा अली की फिल्म होटल की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान मीरा मीडिया से भी रूबरू हुईं।
कर रही हैं पाकिस्तानी बॉलीवुड फिल्म
फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक साइको हॉरर फिल्म है, जिसकी शूटिंग दिल्ली व पाकिस्तान में हुई है। यह पाकिस्तान की पहली फिल्म है, जिसे बॉलीवुड की तर्ज पर बनाया गया है।
इसकी कहानी लेखक व निर्देशक खालिद हसन खान ने लिखी है। दोनों देशों के रिश्तों को मधुर बनाने के लिए उन्होंने कहा कि कला के जरिए ही दोनों देशों के बीच अमन चैन कायम हो सकता है।
पाकिस्तानी अभिनेत्री की तरफ से मिले इस न्योते के बारे में मोदी क्या जबाव देते हैं ये बात अभी साफ नहीं हो पाई है।