{"_id":"57b070534f1c1b67766ead8c","slug":"painted-in-patriotic-city-on-independence-day-from-children-to-the-elderly-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भक्ति के रंग में रंगा शहर, स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भक्ति के रंग में रंगा शहर, स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 15 Aug 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में देश भक्ति का जज्बा देखने लायक है। हर तरफ देश प्रेम की धारा बह रही है। इसका सबसे बड़ा गवाह यहां के बाजार हैं। जहां देश भक्ति से जुड़ी चीजों की भरपूर बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
रविवार को सदर बाजार से लेकर, मॉल्स, सेक्टर की मार्केट और गली-मोहल्लों की दुकानों पर तिरंगा झंडा, टोपी, स्टीकर और खादी कुर्ता-पायजामा तक बिक रहा है। कारोबार में काफी उछाल आया है।
विज्ञापन
सदर बाजार में तिरंगा झंडा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी सहित अन्य देश भक्तों के फोटो की पिछले तीन दिनों से भरपूर बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
दुकानदार राजेश गुप्ता का कहना है कि बच्चे सबसे अधिक खरीददारी कर रहे हैं। बड़ों में भी काफी उत्साह है। लोग अपनी गाड़ियों पर लगाने के लिए तिरंगे का स्टीकर, बैज सहित कपड़े का भी तिरंगा खरीद रहे हैं।
मॉल्स में भी लोगों को छोटे-छोटे झंडे दिए जा रहे हैं। पूरा माहौल देश भक्ति से ओतप्रोत है। मॉल्स स्थित आर्चीज गैलरी के एग्जीक्यूटिव रूपेश कुमार का कहना है कि पॉश एरिया में रहने वाले लोगों का भी जोश देखते ही बनता है। वहीं मॉल्स में लोग अपने सिर, चेहरे और पीठ पर तिरंगे की पेंटिंग बनवा रहा है।