{"_id":"e08b232243eb160ca4f7ab0cc60fe47e","slug":"painful-incident-the-student-peace-between-two-cluster-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: क्लस्टर बसों की रेस में गई छात्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: क्लस्टर बसों की रेस में गई छात्र की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Feb 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीओ पर क्लस्टर बसों की एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में एक छात्र की जान चली गई। छात्र दोनों बसों के बीच पिस गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मुकुल (16) के रूप में हुई।
विज्ञापन
आईपी स्टेट थाना पुलिस ने दोनों दोनों बसों को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफी दूर से दोनों बसें एक दूसरे से आगे निकलने के लिए रेस लगा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुकुल परिवार के साथ 264, दिल्ली गेट पर रहता था। इसके परिवार में पिता चंद्रकांत, मां व एक भाई है। मुकुल 12वीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार दोपहर को मुकुल लक्ष्मी नगर रहने वाली अपनी मौसी के घर गया था।
विज्ञापन
वहां से वह क्लस्टर बस से आईटीओ डीडीयू मार्ग पहुंचा। जैसे ही वह बस से उतरा, इसी बीच दरवाजे की ओर आई दूसरी बस व मौजूदा बस के बीच में आकर पिस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक निजी कार से मुकुल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मुकुल का शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।