पत्नी ने बच्चों सहित खुद को घर में किया कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजफगढ़ के नांगली सकरावती गांव में अभी भी एक शख्स है जो यह नहीं मानता कि गुरुवार को उसके पति ने अपनी कार में सवार महिला यात्री का बलात्कार किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस मोहल्ले के ज्यादातर लोग रमेश के ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने की बात से इनकार नहीं करते। क्योंकि वह जानते हैं कि रमेश कुमार शराब का लती है और नशे में अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटने का आदी भी।
रमेश के घर से दो घर दूर रहने वाले उसके एक पड़ोसी का कहना है कि शराब पीने के बाद वह अपनी पत्नी को पीटता ही नहीं था बल्कि, पड़ोसियों से भी झगड़ता था।
उन्हें इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि रमेश बलात्कार जैसा अपराध कर सकता है। रमेश के पड़ोसियों का मानना है कि नशे में आने के बाद वह आपा खो देता है और किसी भी हद तक जा सकता है।
मासूम बच्चे और पत्नी हुए अकेले
शुक्रवार को टीवी पर रमेश की खबर आने के बाद से वह पूरे इलाके में चर्चा के केंद्र में है। हर ओर उसकी ही बात हो रही है। लेकिन इन सबका असर उसकी पत्नी और तीन बच्चों पर कैसा पड़ रहा है इसकी चिंता शायद ही किसी को है।
शुक्रवार को रमेश का फोन आने के बाद उसकी पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद को दरवाजे में कैद कर लिया है। जैसे ही कोई अजनबी दरवाजा खटखटाता है तो 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी दरवाजा खोलती है और कहती है कि आप गलत घर में आ गए हैं।
पिता के बारे में लोग जो कुछ कह रहे हैं उसकी बेटियां उससे पूरी तरह अस्वीकार करती हैं लेकिन उनकी मां गुस्से में है। शुक्रवार से लगातार उसके पास रिश्तेदारों के फोन आ रहे है और सभी बस रमेश के बारे में जानना चाहते हैं।
पत्नी ने अभी तक नहीं देखा रमेश का चेहरा
रमेश के बारे में खबर मिलने के बाद से उसकी पत्नी उससे मिलने न तो जेल गई है और न ही जाना चाहती है। उसका कहना है कि अब सब कुछ खतम हो चुका है।
उसके पड़ोसियों का कहना है कि रमेश की पत्नी बहादुर है और वह जल्द ही इससे उबर जाएगी। पड़ोसियों का कहना है कि उसके बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं।
हालांकि उसी मोहल्ले में रमेश के पड़ोस में रहने वाली एक महिला जिन्हें रमेश आंटी कहता था मानती हैं कि रमेश ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि उन्होंने उसे बचपन से देखा है और यह सब उसे फंसाने के लिए रची गई साजिश भर है।
'मेरे किए की सजा मेरे बच्चों को क्यों'
हालांकि उन्हें इस बात का डर है कि इसका उसके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। रमेश की पत्नी को भी इसी बात की चिंता है कि वह अपने बच्चों को क्या समझाएगी।
गुरुवार रात दिल्ली के द्वारका इलाके में अपनी टैक्सी में सवार महिला के साथ बलात्कार के आरोपी रमेश को भी अपने बच्चों की चिंता है।
पुलिस पछताछ के दौरान उसने कहा कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और उसके किए की सजा उसके बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए।