फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pain of rape accused ramesh kumar family

पत्नी ने बच्चों सहित खुद को घर में किया कैद

Sun, 12 Apr 2015 11:50 PM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pain of rape accused ramesh kumar family

नजफगढ़ के नांगली सकरावती गांव में अभी भी एक शख्स है जो यह नहीं मानता कि गुरुवार को उसके पति ने अपनी कार में सवार महिला यात्री का बलात्कार किया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस मोहल्ले के ज्यादातर लोग रमेश के ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने की बात से इनकार नहीं करते। क्योंकि वह जानते हैं कि रमेश कुमार शराब का लती है और नशे में अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटने का आदी भी।
विज्ञापन


रमेश के घर से दो घर दूर रहने वाले उसके एक पड़ोसी का कहना है कि शराब पीने के बाद वह अपनी पत्नी को पीटता ही नहीं था बल्कि, पड़ोसियों से भी झगड़ता था।

उन्हें इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि रमेश बलात्कार जैसा अपराध कर सकता है। रमेश के पड़ोसियों का मानना है कि नशे में आने के बाद वह आपा खो देता है और किसी भी हद तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम बच्चे और पत्नी हुए अकेले

Pain of rape accused ramesh kumar family

शुक्रवार को टीवी पर रमेश की खबर आने के बाद से वह पूरे इलाके में चर्चा के केंद्र में है। हर ओर उसकी ही बात हो रही है। लेकिन इन सबका असर उसकी पत्नी और तीन बच्चों पर कैसा पड़ रहा है इसकी चिंता शायद ही किसी को है।

शुक्रवार को रमेश का फोन आने के बाद उसकी पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद को दरवाजे में कैद कर लिया है। जैसे ही कोई अजनबी दरवाजा खटखटाता है तो 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी दरवाजा खोलती है और कहती है कि आप गलत घर में आ गए हैं।

पिता के बारे में लोग जो कुछ कह रहे हैं उसकी बेटियां उससे पूरी तरह अस्वीकार करती हैं लेकिन उनकी मां गुस्से में है। शुक्रवार से लगातार उसके पास रिश्तेदारों के फोन आ रहे है और सभी बस रमेश के बारे में जानना चाहते हैं।

पत्नी ने अभी तक नहीं देखा रमेश का चेहरा

Pain of rape accused ramesh kumar family

रमेश के बारे में खबर मिलने के बाद से उसकी पत्नी उससे मिलने न तो जेल गई है और न ही जाना चाहती है। उसका कहना है कि ‌अब सब कुछ खतम हो चुका है।

उसके पड़ोसियों का कहना है कि रमेश की पत्नी बहादुर है और वह जल्द ही इससे उबर जाएगी। पड़ोसियों का कहना है‌ कि उसके बच्चे पढ़ाई में अच्छे हैं।

हालांकि उसी मोहल्ले में रमेश के पड़ोस में रहने वाली एक महिला जिन्हें रमेश आंटी कहता था मानती हैं कि रमेश ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि उन्होंने उसे बचपन से देखा है और यह सब उसे फंसाने के लिए रची गई साजिश भर है।

'मेरे किए की सजा मेरे बच्चों को क्यों'

Pain of rape accused ramesh kumar family

हालांकि उन्हें इस बात का डर है कि इसका उसके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। रमेश की पत्नी को भी इसी बात की चिंता है कि वह अपने बच्चों को क्या समझाएगी।

गुरुवार रात दिल्ली के द्वारका इलाके में अपनी टैक्सी में सवार महिला के साथ बलात्कार के आरोपी रमेश को भी अपने बच्चों की ‌चिंता है।

पुलिस पछताछ के दौरान उसने कहा कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और उसके किए की सजा उसके बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed