फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pahalgam Terror Attack Intelligence Bureau identifies around 5000 Pakistani nationals in Delhi

दिल्ली में रह रहे पांच हजार पाकिस्तानी: IB की लिस्ट से सामने आया हैरान करने वाला आंकड़ा, पुलिस को सौंपी सूची

Sun, 27 Apr 2025 01:47 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:47 PM IST
सार

आईबी ने दिल्ली में रह रहे करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंप दी है ताकि इन लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा सके। 

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Intelligence Bureau identifies around 5000 Pakistani nationals in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने का काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार के आदेश का पालन करते हुए कई राज्य सरकारें ने उनके राज्य में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजने में लगी है। दिल्ली में करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई है। भारत के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को इसकी लिस्ट सौंपी है। 

विज्ञापन

आईबी ने दिल्ली में रह रहे करीब 5000 पाकिस्तानी नागरिकों की सूची दिल्ली पुलिस को सौंप दी है ताकि इन लोगों की घर वापसी सुनिश्चित की जा सके। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने यह सूची दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के साथ साझा की है और आगे सत्यापन और पहचान के लिए इसे संबंधित जिले के साथ भी साझा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूची में उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों के नाम शामिल हैं जिनके पास दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) है और उन्हें छूट दी गई है। सूची सत्यापन के लिए संबंधित जिले को सौंप दी गई है और पाक नागरिकों को अपने वतन लौटने को कहा गया है। मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर एक बैठक बुलाई गई है और दिल्ली पुलिस को मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों को दिल्ली में रह रहे इन पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्र करने और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने के लिए कहने का काम सौंपा गया है।

पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

सोमवार तक अपनी हरियाली के लिए प्रसिद्ध बायसरन घाटी के हरे-भरे मैदान मंगलवार दोपहर बाद खून से लाल हो गए। जगह-जगह निर्दोष लोगों के शव पड़े और बिलखते परिवार के सदस्य थे। इस खौफनाक मंजर ने 14 अप्रैल 2019 को हुए पुलवामा हमले के जख्मों को ताजा कर दिया, जहां आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। कुछ ऐसा ही आतंकियों ने पहलगाम में किया, जहां पहले लोगों से उनका धर्म पूछा फिर आश्वस्त होने के बाद ताबड़तोड़ गोलियां बसराईं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।

आतंकियों के इस कायराना और अमानवीय कृत्य से पर्यटकों के खचाखच भरी रहने वाली बायसरन घाटी में सिर्फ आतंक के निशान बचे हैं। अभी तक कश्मीर में पर्यटकों पर इस तरह का बड़ा हमला नहीं हुआ था। पिछले साल 18 मई की रात दो जगह आतंकियों ने हमला किया था। इसमें एक पहलगाम के पास और दूसरा ओपन टूरिस्ट कैंप में हमला हुआ था।

जम्मू-कश्मीर सरकार देगी हर मृतक के परिवार को 10 लाख
जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य सरकार गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह की अनुग्रह राशि देगी। 

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद ताबड़तोड़ एक्शन: खाना, ठिकाना और भी दिया था बहुत कुछ, बडगाम में आतंकियों के दो मददगार पकड़े 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed