फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   padmavat : housefull in every movie theater,

पद्मावत : अगर करनी हो टिकट की बुकिंग तो अभी भी है समय, जानें कितनी की बिक रही टिकट

Thu, 25 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
padmavat : housefull in every movie theater,
padmavat - फोटो : अमर उजाला

फिल्म पद्मावत को लेकर जहां पूरे देश में विरोध और हिंसा का माहौल है। वहीं, संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को देखने के लिए दिल्ली की जनता भी आतुर है।

विज्ञापन


आलम यह है कि फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही राजधानी के ज्यादात्तर सिनेमाघर हाऊसफुल हो चुके हैं, जबकि कुछ सिनेमाघर तो बुधवार सुबह से ही अपने यहां सीटें फुल बता रहे हैं।
विज्ञापन


इनसब के बीच फिल्म की टिकट भी कई गुने दामों में मिल रही हैं। ऐसा पहली बार है कि जब किसी फिल्म ने सामान्य सिनेमाघर में टिकट की कीमतें दो हजार रुपये पार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिनों से चल रही थी एडवांस बुकिंग

padmavat : housefull in every movie theater,
Padmavat

सिनेमाघरों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिन से फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है। एक सिनेमाघर के मैनेजर ने बताया कि कनॉट प्लेस एरिया में तीन दिन पहले से एडवांस बुकिंग है। लोग काफी उत्सुक हैं।

जानकारों का कहना है कि साकेत स्थित सिटी वॉक माल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए करीब 1700 रुपये तक की टिकट उपलब्ध है।

जबकि गुडग़ांव के एबियंस मॉल में सर्वाधिक 2400 रुपये की टिकट है, हालांकि दिल्ली में एक सिनेमाघर ऐसा भी है, जो रानी पद्मावती पर दर्शायी इस कहानी को महज 80 रुपये की टिकट पर दिखाने को तैयार है।

जारी है विरोध प्रदर्शन

padmavat : housefull in every movie theater,
padmavat - फोटो : सुदर्शन झा

बता दें कि 25 जनवरी को देश भर में रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत को लेकर करणी सेना लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार रात को जहां अहमदाबाद में इस विरोध ने आगजनी का रुप लिया।

वहीं, इसकी चिंगारी अगले दिन बुधवार को गुडग़ांव के समीप सोहना रोड पर दिखाई दीं। विरोधियों ने बसों को आग के हवाले कर दिया। जबकि दिल्ली में भी एक जगह पर कार में तोड़फोड़ की गई है।

लखनऊ में भी समर्थकों ने प्रदर्शन किया है। इन घटनाओं के चलते सिनेमाघरों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली में 35 सिनेमाघर, आधे से ज्यादा पीवीआर भरा

padmavat : housefull in every movie theater,
padmavat

अकेले वेबसाइट बुक माय शो की मानें तो दिल्ली के 35 सिनेमाघरों में ये फिल्म प्रदर्शित होने वाली है, इसमें ज्यादात्तर पीवीआर के सिनेमाघर शामिल हैं।

वसंतकुंज, राजा गार्डन और सिटी वॉक के तीन सिनेमाघर ऐसे हैं, जहां गुरुवार को छह-छह शो इस फिल्म के होने वाले हैं। जबकि अन्य सिनेमाघरों में दो से चार शो ही रखे गए हैं।

ऑनलाइन बुकिंग से मिली जानकारी के अनुसार, सभी पीवीआर सिनेमाघरों की करीब 80 फीसदी सीटें बुक हो चुकी हैं। 

पूर्वी दिल्ली के एक सिनेमाघर में लगी फिल्म

padmavat : housefull in every movie theater,
padmavati

फिल्म को लेकर हो रहे प्रदर्शन के चलते पूर्वी दिल्ली के सिनेमाघरों ने फिल्म पद्मावत की स्क्रीनिंग नहीं करने का फैसला लिया है। यही वजह है कि शाहदरा स्थित क्यू सिनेमा को छोड़ अन्य किसी भी सिनेमाघर की ऑनलाइन टिकट उपलब्ध नहीं है।

जबकि रोहिणी, साकेत, ग्रेटर कैलाश, पीतमपुरा, चांदनी चौक, कनॉट प्लेस, पटेल नगर, राजा गार्डन, मोती नगर, चाणक्यपुरी, जंगपुरा, नेहरु प्लेस और सुभाष नगर जैसे इलाकों के सिनेमाघरों में फिल्म का जोरशोर से प्रचार चल रहा है। 

सिनेमाघरों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
उधर, दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिल्म पद्मावत की स्क्रीनिंग को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी सिनेमाघरों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है।

पुलिस के मुताबिक, हिंसा किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। सिनेमाघर जाने वालों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed