{"_id":"60d5739a8ebc3ea4280f06c1","slug":"oxygen-audit-delhi-bjp-attacks-kejriwal-government-over-access-demand-during-second-wave-congress-also-attacks-delhi-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर घिरे केजरीवाल: भाजपा ने कहा- राजधानी के अस्पतालों में हुई मौतों की जिम्मेदार है दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर घिरे केजरीवाल: भाजपा ने कहा- राजधानी के अस्पतालों में हुई मौतों की जिम्मेदार है दिल्ली सरकार
Fri, 25 Jun 2021 12:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:02 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चार गुना ज्यादा ऑक्सीजन की मांग की जिससे अन्य राज्यों को परेशानी हुई...
विज्ञापन
प्राणवायु पर रार
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से दिल्ली सरकार विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस रिपोर्ट के आ जाने के बाद यह साफ हो गया है कि केजरीवाल ने झूठ बोला है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने ये भी कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब पूरे देश में ऑक्सीजन की जरूरत थी तो दिल्ली सरकार की ज्यादा मांग आपराधिक लापरवाही है। यह पूरी तरह से षड्यंत्र के तहत किया गया और ऐसा इसलिए किया गया ताकि अपनी गलती का ठीकरा दूसरे पर फोड़ा जा सके।
विज्ञापन
संबित पात्रा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि जो व्यक्ति ऑक्सीजन को लेकर इतना बड़ा झूठ बोल सकता है वह राशन को लेकर क्या करेगा। वह सिर्फ घर-घर अपना नाम पहुंचाना चाहते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि जिन लोगों ने जयपुर गोल्डन अस्पताल और बत्रा अस्पताल में अपने परिजनों को खोया उनके जिम्मेदार आप हैं। सुप्रीम कोर्ट के कमेटी की यह रिपोर्ट साफ-साफ यह बात कह रही है।
संबित पात्रा के आरोप

- संबित पात्रा ने कहा इस रिपोर्ट को देखकर यकीन नहीं हो रहा कि ऑक्सीजन को लेकर कोई इस तरह का झूठ बोल सकता है। कोई जीवन के साथ खिलवाड़ कर सकता है? लेकिन यह रिपोर्ट यही बात कह रही है।
- सुप्रीम कोर्ट के पैनल की रिपोर्ट में जो बात सामने आई है वह चौंकाती है। रिपोर्ट कहती है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की ऑक्सीजन की जरूरत को चार गुना बढ़ाकर दिखाया गया।
- केजरीवाल जी के झूठ की वजह से 12 अन्य राज्य जहां ऑक्सीजन की जरूरत थी उन्हें कमी झेलनी पड़ी।
- केजरीवाल जी की वजह से 12 अन्य राज्यों को प्रभावित होना पड़ा है। केजरीवाल सरकार ने जघन्य अपराध किया है।
- केजरीवाल जी नाकाम हो रहे थे इसलिए आपको ब्लेम शिफ्ट करना था। आपने झूठा अलार्म बजाया और पूरे देश में झूठा संदेश फैलाया। आपने हरियाणा और यूपी सरकार को गाली दी।
- आज मालूम पड़ रहा है कि केजरीवाल सरकार ने झूठ बोला। रिपोर्ट कहती है कि केजरीवाल सरकार ने भारी भूल की थी।