फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   owner of the company car puncture gang laughed cash.

पंचर गिरोह ने कंपनी मालिक की कार से उड़ाई नगदी

Thu, 20 Nov 2014 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 20 Nov 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
owner of the company car puncture gang laughed cash.

नोएडा सेक्टर-31 स्थित निठारी बाजार के सामने बदमाशों ने मंगलवार रात कंपनी मालिक की कार का टायर पंचर करने के बाद उसमें रखा बैग और लैपटॉप उड़ा लिया। बैग में एक लाख रुपये थे। कंपनी मालिक ने बुधवार को थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के हौजखास (दिल्ली) निवासी आलोक मुखर्जी की नोएडा के सेक्टर-63 में सिस्कॉन कंपनी है। मंगलवार शाम वह अपनी हुंडई सोनाटा कार से घर जा रहे थे। ड्राइवर मनोज गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सेक्टर-31 स्थित निठारी बाजार के पास कार का टायर पंचर हो गया। गाड़ी रोकने के बाद मनोज पहिया बदलने लगा। आलोक ने पुलिस को बताया कि टायर बदलने के दौरान वह पास ही में खड़े थे। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो लोग आए। उन्होंने सेक्टर-57 का रास्ता पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पता बताकर आलोक जैसे ही मुड़े तो देखा कि गाड़ी में रखा उनका लैपटॉप और एक बैग गायब है। बैग में एक लाख रुपये थे। स्कूटर सवार भी वहां से जा चुके थे। ड्राइवर मनोज ने बताया कि कार के पहिये में कुछ इस तरह का निशान है, जैसे किसी ने चलती गाड़ी के टायर में चाकू से कट मारा हो। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मोबाइल कंपनी के एजेंट से लूटे 55 हजार रुपये
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को मोबाइल कंपनी के एजेंट से 55 हजार रुपये लूट लिए। डिस्ट्रीब्यूटर सुशील की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसने इसी कंपनी के दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर के कुछ युवकों पर संदेह जताया है।


जानकारी के मुताबिक सुशील भाटी और सरजीत सिंह भाटी की वोडाफोन की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। मंगलवार को उनका एजेंट पवन कुमार कैश कलेक्ट कर बीटा-वन सेक्टर स्थित ऑफिस आ रहा था। इस दौरान ऐच्छर गांव के पास बाइक सवार बदमाशाें ने पवन को रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे 55 हजार रुपये लूट लिए।

गौरतलब है कि डिस्ट्रीब्यूटर सुशील के एजेंटों से दो माह में लूट की चौथी, जबकि एजेंट पवन के साथ यह दूसरी वारदात हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed