{"_id":"5ec695a22f49452e2a57f8fb","slug":"owner-of-bus-and-driver-taking-laborers-to-bihar-on-fake-pass-both-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पास पर मजदूरों को बिहार ले जा रहा बस चालक और मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पास पर मजदूरों को बिहार ले जा रहा बस चालक और मालिक गिरफ्तार
Thu, 21 May 2020 08:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 21 May 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
बिहार जाने वाले मजदूर
- फोटो : amar ujala
फर्जी पास पर प्रवासी मजदूरों को पर्यटक बताकर बस चालक बिहार के लिए निकला था, जिसे गोविंदपुरी पुलिस ने पकड़ लिया। यूपी नंबर की इस बस में 51 मजदूर बैठे मिले, जिन्हें गंतव्य तक छोड़ने के बदले प्रत्येक यात्री से चार हजार रुपये किराया वसूले थे।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक और बस मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बस भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों की पहचान सुलेमान नगर नांगलोई निवासी मनीष कुमार झा और गोविंदपुरी गली नंबर-13 निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
साउथ ईस्ट डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि 18 मई की रात करीब पौने बारह बजे गोविंदपुरी पुलिस गश्त कर रही थी। पॉकेट आठ मार्केट ओखल इस्टेट रोड पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि कुछ मजदूर एक बस में चढ़ रहे हैं। बस के अंदर पहले से ही 51 मजदूर बैठे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि भी यात्री तुगलकाबाद एक्सटेंशन एरिया में रहते हैं। वे अपने मूलस्थान किशनगंज बिहार जाना चाहते थे। चालक ने पुलिस को एक ई-पास दिखाया। पास डीएम शाहदरा ऑफिस की ओर से जारी दिखाया गया था। पुलिस ने ई-पास को वेरिफाई किया तो पता चला यह फर्जी है।