फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 100 doctors and nurses in Quarantine

100 से ज्यादा डॉक्टर और नर्स क्वारंटीन में, दिल्ली के अस्पतालों में 700 लोग भर्ती

Fri, 03 Apr 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Apr 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
Over 100 doctors and nurses in Quarantine
aiims - फोटो : file photo

दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद अब तक राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में तैनात 100 से ज्यादा डॉक्टरों व नर्सों को क्वारंटीन किया जा चुका है। बृहस्पतिवार तक राजधानी के दो मोहल्ला क्लीनिक, एक प्राइवेट क्लीनिक और छह सरकारी अस्पतालों में आठ डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन


इनमें दिल्ली एम्स के अलावा सफदरजंग, आरएमएल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी और सरदार वल्लभ भाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के मौजपुर और बाबरपुर मोहल्ला क्लीनिक में दो डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। 

इसके बाद दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में एक महिला डॉक्टर संक्रमित होने के बाद अस्पताल को बंद कर दिया है। इसी दौरान सफदरजंग अस्पताल के बायो कैमिस्ट्री विभाग और पल्मोनरी में दो डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल की संक्रमित महिला डॉक्टर का पति भी संक्रमित है, जोकि सरदार वल्लभ भाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट में तैनात है। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली एम्स का एक रेजीडेंट डॉक्टर संक्रमित मिला है। इनके अलावा पूर्वी दिल्ली में एक प्राइवेट क्लीनिक के संचालक को भी कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बृहस्पतिवार को 14 डॉक्टर व नर्सों को क्वारंटीन किया जा चुका है। एहतियात के तौर पर इन्हें होम क्वारंटीन में भेजा है। इससे पहले आरएमएल में 17, सफदरजंग में 21, सरदार वल्लभ भाई पटेल में 12, कैंसर अस्पताल से 24 और अब एम्स में 28 डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को क्वारंटीन किया जा चुका है। 


दिल्ली के अस्पतालों में 700 लोग भर्ती
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा है कि दिल्ली में कल 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 29 लोगों हैं। दिल्ली में अभी 700 के करीब कोरोना के पुष्ट और संदिग्ध मामले हैं। आज भी काफी लोगों की रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed