फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outpost looted by the BJP leader purse.

चौकी के पास भाजपा नेता से लूटा पर्स

Thu, 06 Aug 2015 12:39 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 06 Aug 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
Outpost looted by the BJP leader purse.

करन गेट चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर भाजपा नेता से पर्स लूट लिया। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लाजपत नगर निवासी रेनू गुप्ता भाजपा की लाजपत नगर मंडल की उपाध्यक्ष हैं। बुधवार दोपहर दिल्ली वह शाहदरा मार्केट जाने के लिए घर से निकली थीं।

करीब ढाई बजे वह लौटते हुए करन चौकी गेट चौकी के पास ऑटो से उतरीं और अपनी बेटी मनीषा के स्कूटी पर आने का इंतजार करने लगीं।

तभी अचानक दो बाइक सवार बदमाश आए और उनके हाथ से झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया और पसौंडा की ओर भाग गए।

रेनू ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया मगर चौकी पास में होने के बावजूद भी कोई पुलिसकर्मी बाहर निकलकर नहीं आया। पर्स में तीन हजार रुपये कैश, एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन


शिप्रा मॉल के पास महिला से लूटी चेन
शिप्रा मॉल से शॉपिंग कर लौट रही शिप्रा सनसिटी निवासी रोहिणी वर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर को चेन लूट ली। रोहिणी ने शोर मचाया मगर बदमाश बाइक लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने शिकायत ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी वर्मा बुधवार सुबह शॉपिंग के लिए शिप्रा मॉल गई थीं। दोपहर करीब एक बजे वह लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह वारदात हो गई। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed