फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   our city now look like Barcelona in the in the place of paris.

पेरिस की जगह बार्सिलोना की तरह दिखेगा अपना शहर

Sat, 03 Jan 2015 08:06 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
our city now look like Barcelona in the in the place of  paris.

भाजपा सरकार में अब दिल्ली का वह जुमला बदल जाएगा जिसमें दिल्ली को पेरिस की तर्ज पर विकसित करने की बात की जा रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बराबर कहती थीं कि दिल्ली का विकास पेरिस की तरह होगा।

विज्ञापन


लेकिन अब सत्ता बदलते ही यह जुमला बदलने वाला है। क्योंकि भाजपा ने अब यह तय किया है कि दिल्ली को पेरिस नहीं बार्सिलोना की स्मार्ट सिटी की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने डीडीए हाउसिंग स्कीम 2014 के सफल आवंटियों को फ्लैटों का कब्जा पत्र सौंपने के लिए विकास सदन पहुंचने पर कहा कि दिल्ली को बार्सिलोना की तरह एक स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे भारत में नियोजित 100 शहरों में से दिल्ली पहला ऐसा शहर होगा जिसे स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। उन्होंने यहां पर 10 आवंटियों को पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में 23 नजूल संपदाओं के निवासियों को फ्री होल्ड अधिकारों की अनुमति दे दी है। पहाड़गंज, दरियागंज, करोल बाग क्षेत्रों के निवासी जो अब तक चूल्हाकर का भुगतान करते थे और अपने आवासों के स्वामी नहीं थे, उन्हें मालिकाना हक भी दे दिया गया है।

सरकार ने दिल्ली भवन उपविधियों को सरल किया है और सौ वर्ग मीटर तक के प्लॉट पर निर्माण के लिए स्वीकृति लेने की आवश्यकता नहीं है। इस मौके पर सांसद मीनाक्षी लेखी, सांसद प्रवेश वर्मा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता व डीडीए उपाध्यक्ष बलविंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

डीडीए इस साल एक लाख आवास बनाएगा : नायडू

our city now look like Barcelona in the in the place of  paris.

नायडू ने कहा कि मकान आज बहुत बड़ी जरूरत है। दिल्ली को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ ही इस साल दिल्ली में एक लाख फ्लैट बनाने का लक्ष्य डीडीए को रखना है। बता दें कि 62,000 मकानों की योजना व निर्माण कार्य इन दिनों डीडीए चला रहा है।

नायडू ने यह भी कहा कि विशेषज्ञों के सुझाव/विचारों को शामिल करने के लिए दिल्ली विकास अधिनियम-1957 की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा में विशेष रूप से लोगों की महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप डीडीए को ढालने का है।

नागरिकों की प्राकृतिक, सांस्कृतिक व भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रख डीडीए अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। ताकि दिल्ली को एक विश्व नगरी बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य व मनोरंजन क्षेत्रों में विशेष श्रेणी की संस्थाओं का विकास किया जा सके।

पुनर्विकास योजना बनाने के लिए अपर सचिव, शहरी विकास के अधीन एक समिति गठित की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र केवल उद्योगों तक सीमित नहीं रहेंगे।

पूर्वी दिल्ली में लेक सिटी कॉम्प्लेक्स बनेगा
पूर्वी दिल्ली के विकास को लेकर सरकार काफी संजीदा दिखाई पड़ रही है। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि एक लेक सिटी कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में इसको विकसित किया जाएगा जो नागरिकों के मनोरंजन का केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed