{"_id":"640ea56e1b89c179280206c5","slug":"oscars-award-delhi-cm-arvind-kejriwal-congratulates-team-of-rrr-and-the-elephant-whispers-for-winning-award-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oscar Award: सीएम केजरीवाल ने दी RRR और The Elephant Whisperers की टीम को बधाई, कहा- ये देश के लिए गर्व की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Oscar Award: सीएम केजरीवाल ने दी RRR और The Elephant Whisperers की टीम को बधाई, कहा- ये देश के लिए गर्व की बात
Mon, 13 Mar 2023 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 13 Mar 2023 09:54 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर दोनों ही फिल्मों की टीम को बधाई दी है और कहा है कि यह फिल्म जगत ही नहीं देश के लिए गौरव का पल है। अरविंद केजरीवाल ने दो ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है।
विज्ञापन
oscar award
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज भारतीय सिनेमा के लिए बहुत ही गर्व का पल है क्योंकि पहली बार ऑस्कर में पूरी तरह से भारत में बनी दो फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड अपने नाम किया है। फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजल सॉन्ग की कैटेगरी में जीत हासिल की है, वहींं डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलीफैंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का खिताब जीता है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूरे देश से इन दोनों फिल्मों को बधाई मिल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मौके पर दोनों ही फिल्मों की टीम को बधाई दी है और कहा है कि यह फिल्म जगत ही नहीं देश के लिए गौरव का पल है। अरविंद केजरीवाल ने दो ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने अपने पहले ट्वीट में फिल्म आरआरआर को बधाई देते हुए लिखा, 'भारतीय फिल्म जगत के साथ पूरे देश के लिए ये गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर RRR फिल्म की पूरी टीम को बधाई।'
विज्ञापन
दूसरा ट्वीट कर केजरीवाल ने लिखा, ऑस्कर अवार्ड के शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवार्ड जीतने वाली 'द एलीफैंट व्हिस्पर्स' की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने हर भारतीय को गौरवांवित किया है।
Huge congratulations to the entire team behind “The Elephant Whisperers” for winning the Oscar in the Best Documentary Short film category. You have made every Indian proud. https://t.co/wRlFd26aic
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 13, 2023