फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Organ donation saves three lives after BSF jawan s death in Delhi

Delhi: मौत के बाद भी तीन लोगों को जिंदगी दे गए बीएसएफ के जवान राकेश, किसी और के सीने में धड़क रहा उनका दिल

Sat, 08 Oct 2022 08:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Oct 2022 08:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले 52 साल के राकेश चार अक्तूबर को करीब 15 फीट की ऊंचाई से गिर गए थे। घटना में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां गुरुवार देर रात ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उनकी मौत के बाद एम्स में डॉक्टर उनके भांजे के सुझाव से अंगदान किया है।

विज्ञापन
Organ donation saves three lives after BSF jawan s death in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत जवान ने मौत के बाद भी तीन लोगों की जिंदगी बचाई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले 52 साल के राकेश चार अक्तूबर को करीब 15 फीट की ऊंचाई से गिर गए थे। घटना में उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां गुरुवार देर रात ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उनकी मौत के बाद एम्स में डॉक्टर उनके भांजे के सुझाव से अंगदान किया गया। उनके अंगदान से मिले हार्ट व किडनी को तीन अलग अस्पतालों के मरीजों में ट्रांसप्लांट किया गया।

विज्ञापन

राकेश का हार्ट आर्मी अस्पताल में ले जाया गया, यहां 49 वर्षीय सेना के जवान का हृदय प्रत्यारोपण किया गया। इसके अलावा दोनों कार्निया एम्स के राष्ट्रीय नेत्र बैंक में सुरक्षित रख लिया गया है। एम्स के ऑर्गन रिट्रिवल बैंकिंग आर्गेनाइजेशन (आर्बो) से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने हार्ट, लिवर, दोनों किडनी व कार्निया दान करने की मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) ने हार्ट आर्मी अस्पताल में, लिवर व एक किडनी एम्स और दूसरी किडनी सफदरजंग अस्पताल को आवंटित की। राकेश कुमार के लिवर में संक्रमण होने के कारण उसका इस्तेमाल नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed