फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Orders to ban entry of farmers into Delhi under any circumstances Delhi Police can take these four actions

सीमा पर संग्राम: किसी भी हाल में किसानों को दिल्ली में घुसने न देने का आदेश, पुलिस को ये चार एक्शन लेने की छूट

Wed, 14 Feb 2024 06:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Feb 2024 06:17 AM IST
सार

Kisan Andolan: बॉर्डरों के अलावा नई दिल्ली जाने वाले मार्गों पर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार किसानों से सख्ती से निपटने के आदेश मिले हैं। किसी भी हाल में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Orders to ban entry of farmers into Delhi under any circumstances Delhi Police can take these four actions
दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिसकर्मियों के अलावा रिजर्व फोर्स भी तैयार की गई है। फिलहाल, थानों में ही रहने के आदेश दिए गए हैं। बॉर्डरों की सुरक्षा की कमान विशेष पुलिस आयुक्त ने संभाल रखी है। पुलिस को सख्त आदेश है कि नई दिल्ली जिले में किसी भी किसान को घुसने नहीं दिया जाए। 

विज्ञापन

बॉर्डरों के अलावा नई दिल्ली जाने वाले मार्गों पर 24 घंटे चेकिंग की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार किसानों से सख्ती से निपटने के आदेश मिले हैं। किसी भी हाल में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लाठीचार्ज, हिरासत, आंसू गैस के गोले छोड़ने व रबड़ की गोलियां चलाने के आदेश दिए गए हैं। जंतर-मंतर के अलावा संसद भवन, गृहमंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों से संपर्क साधा
गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, राजस्थान, नोएडा, फरीदाबाद व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों से बात कर सहयोग लिया जा रहा है। हर वाहन को चेक करने के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने कुछ थानों में 15 से ज्यादा डिटेशन सेंटर बनाए हैं। जिस जगह पर किसान हिरासत में लिए जाएंगे, उस जगह के विपरीत उन्हें डिटेशन सेंंटर में बंद किया जाएगा।

विज्ञापन

सिंघु बॉर्डर पर पांच लेयर की सुरक्षा, सभी संस्थान बंद
सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां किसानों को रोकने के लिए पांच लेयर की सुरक्षा की गई है। किसानों को सबसे पहले दोहरी लेयर के जर्सी बेरिकेड से गुजरना होगा। इसके पीछे बड़े-बड़े पत्थर रखे गए हैं। इसके बाद फिर से जरसी बेरिकेड हैं जिन पर कटीले तार लगाए गए हैं। इसके अलावा रेत व मिट्टी से भरे कंटेनर को रखकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। इन सुरक्षा के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि यह औद्योगिक क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में छोटे-बड़े संस्थान हैं जिनमें हजारों की संख्या में लोग काम करते हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सभी संस्थानों को बंद करवा दिया गया है। यहां काम करने वालों को एक बार फिर से डर सता रहा है कि यदि पिछली बार की तरह किसानों का प्रदर्शन एक साल से अधिक समय तक चला तो उनकी रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी।

तीन एंबुलेंस को दिया रास्ता
दोपहर तीन बजे बॉर्डर पर स्थित फ्लाईओवर से तीन एंबुलेंस निकलीं। दो में मरीज, जबकि एक एंबुलेंस में शव था। पुलिस का कहना है कि जहां तक संभव हो पा रहा है लोगों को सुविधा देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बुधवार से सख्ती होगी।

किसानों का जताया विरोध
हरियाणा के गांव से बॉर्डर पर पहुंचे विरेंद्र सिंह ने कहा कि वह भी किसान हैं, लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हैं। किसान महज राजनीति कर रहे हैं। यही कारण है कि चुनाव से पहले उन्होंने ऐसा प्रदर्शन शुरू किया है। यदि वह किसानों की हित को ध्यान में रखकर प्रदर्शन करते तो समर्थन भी मिलता, लेकिन हरियाणा का किसान उनके साथ नहीं है।

पैदल तय किया लंबा सफर
सिंघु बॉर्डर सील होने के कारण लोगों को पैदल ही लंबा सफर तय करना पड़ा। लोगों को सिर पर ही सामान रखकर जाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हुई। कुलप्रीत ने बताया कि वह बॉर्डर के पास शोरूम में काम करती है, लेकिन बंद के कारण पुलिस ने जाने नहीं दिया। काफी देर तक घूमने के बाद दो किमी का सफर तय कर मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed