फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Order to close 334 schools of East Delhi parliamentary area

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के 334 स्कूलों को बंद रखने के आदेश, विद्यालयों में बनेंगे पोलिंग बूथ

Fri, 10 May 2019 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Order to close 334 schools of East Delhi parliamentary area
मतदान केंद्र मतदान देने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। 12 मई को होने वाले मतदान की तैयारी व चुनाव प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने के लिहाज से पूर्वी दिल्ली के 334 विद्यालय सोमवार तक रखने के आदेश दिए गए हैं। इनमें सरकारी, वित्तपोषित और निजी स्कूल शामिल हैं। पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार से इस आदेश को लागू कर दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के तहत रविवार को मतदान होगा। अधिकतर स्कूलों में केंद्र बनाए गए हैं। इसलिए 13 मई तक यह आदेश लागू रहेगा। इस संबंध में सभी संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में 4000 वीआईपी वोटर 
दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में करीब 4000 माक्र्ड वोटर हैं। अलग-अलग वर्गों में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक और पूर्व विधायक, कानूनविद्, आलाधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को शामिल किया गया है। दरअसल, मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किसी भी माक्र्ड वोटर के नाम काटने से पहले निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी को खुद जाकर सभी तथ्यों की पड़ताल जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम-पता और मतदाता की मौजूदा स्थिति से संबंधित तमाम ब्योरा हासिल करना होगा। दिल्ली में पंजीकृत ऐसे मतदाताओं को विशेष दर्जा प्राप्त है। उधर, सर्विस वोटर के लिए पोस्टल बैलेट भी मुख्य निर्वाचन कार्यालय में प्राप्त होने लगे हैं, जिसे परिणाम की घोषणा से पहले तक स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed