फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Order given for immediate release of 14 JNU students

Delhi NCR News: जेएनयू के 14 छात्रों को तत्काल रिहा करने का दिया आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े 14 छात्रों को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। ये छात्र पुलिस के साथ झड़प के आरोप में गिरफ्तार किए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि ने छात्रों की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें तत्काल रिहाई का निर्देश दिया। अदालत ने 27 फरवरी को ही इन 14 प्रदर्शनकारियों को जमानत मंजूर की थी, जिसमें कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला गंभीर अपराध है, लेकिन आरोपी छात्र हैं और उनके सामने करियर है।


मजिस्ट्रेट कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ छात्रों ने याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें दस्तावेजों और जमानत बांड की जांच पूरी होने तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि ने इस याचिका पर सुनवाई की और रिहाई का आदेश पारित किया। ये 14 छात्र, जिनमें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के तीन पदाधिकारी भी शामिल हैं, 26 फरवरी को शिक्षा मंत्रालय की ओर लॉन्ग मार्च के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में गिरफ्तार किए गए थे। विरोध प्रदर्शन उपकुलपति की कथित जातिवादी टिप्पणियों और अन्य मांगों को लेकर किया था। पुलिस ने दावा किया था कि प्रदर्शन हिंसक हो गया, जबकि छात्रों ने लाठीचार्ज का आरोप लगाया।
विज्ञापन



पटियाला हाउस कोर्ट ने 27 फरवरी को प्रत्येक छात्र को 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी थी, लेकिन स्थायी पते की जांच और बांड सत्यापन के कारण रिहाई में देरी हो रही थी। छात्र संघों ने इन शर्तों को सख्त बताते हुए विरोध जताया था और कहा था कि यह कागजी आजादी लेकिन वास्तविक हिरासत जैसा है। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में शर्तो पर राहत दी है। अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश से छात्रों को तुरंत रिहा किया जाएगा।मामले में आगे की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article