फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Orange alert for heat wave in Delhi for two days temperature will cross 45 degree celsius

दिल्ली में आसमान से बरस रही 'आग': दो दिन के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट, राजधानी का पारा पहुंचेगा 45 °C के पार

Mon, 10 Jun 2024 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jun 2024 07:18 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व नजफगढ़ में 46.3, पीतमपुरा 45.7, पूसा में 45.3, आया नगर में 44.7 व जाफरपुर में 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
Orange alert for heat wave in Delhi for two days temperature will cross 45 degree celsius
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर लू का दौर शुरू हो गया है। आसमान से आग बरस रही है। सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार पहुंचने की आशंका है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, सब केंद्रों में नरेला का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री का पारा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सोमवार को प्रचंड गर्मी के कारण सुबह और दोपहर को कई सड़कें वीरान नजर आईं। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ गई थी। दोपहर तक गर्मी से पसीने छूटने लगे। इससे चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 49 फीसदी रहा।

विज्ञापन

नरेला में 46 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व नजफगढ़ में 46.3, पीतमपुरा 45.7, पूसा में 45.3, आया नगर में 44.7 व जाफरपुर में 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

मध्यम श्रेणी में आबोहवा बरकरार
राजधानी में हवा की दिशा बदलने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 185 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम में सबसे साफ हवा रही, यहां एक्यूआई 95 संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 170, नोएडा में 156 व गाजियाबाद में 144 एक्यूआई दर्ज किया।

सोमवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---43.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28.6 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
आसमान रहेगा साफ, लू चलने का अनुमान
अधिकतम तापमान---44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----30 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed