{"_id":"5e24fad38ebc3e4b533c7c2c","slug":"opposition-demonstration-because-of-modi-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः मोदी के नेतृत्व से भयभीत विपक्ष करा रहा है प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः मोदी के नेतृत्व से भयभीत विपक्ष करा रहा है प्रदर्शन
Mon, 20 Jan 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
श्याम जाजू
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वालों के खिलाफ रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय नेता खुलकर बोले। कांस्टीट्यूशन क्लब में हिंदू संघर्ष समिति के ‘नागरिकता संशोधन कानून बनाम देश विरोधी ताकतें’ विषय पर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि सीएए यूं ही नहीं बना। इसे संसद ने बहुमत से पास किया है। इसे नहीं मानने वाले देश और संसद दोनों का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कानून पर इतनी हाय-तौबा विपक्ष का प्रायोजित षड्यंत्र है। विपक्षी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से भयभीत हैं। ऐसे में सीएए के खिलाफ सड़कों पर बैठे लोगों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसके समर्थन में ज्यादा संख्या में लोग घर से निकलें। आम लोगों के बीच जाकर सीएए का महत्व समझाएं। लोगों के मन में सीएए के खिलाफ आई भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है।
विज्ञापन
सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बहुत जल्द सरकार कानूनी तौर पर तीसरा एनपीआर भी लागू करेगी। कांग्रेस की सरकारों ने पहले दो बार एनपीआर लागू किया है। संसद को अधिकार है कि वह किसी को भी देश की नागरिकता दे सकती है।
विज्ञापन
यहां कहा गया कि इंडियन मुजाहिदीन, सिमी और कई नक्सलवादी संगठनों ने चोला बदलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का रूप धारण कर लिया है। इसका काम केवल देशविरोधी कामों को बढ़ावा देना है। देशभर में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में भी इसकी सबसे अहम भूमिका है।
इस दौरान कृष्णा राज, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक अरुण उपाध्याय, दीक्षा कौशिक, विद्याभूषण, दिलीप कुमार झा, कृष्णा गोदार, संतोष ओझा, दिल्ली विवि और जामिया के छात्र और शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद थे।