फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opposition created a platform for show of strength through Maharally at Ramlila Maidan

महारैली: रामलीला मैदान में पूरे विपक्ष ने साथ फूंका चुनावी बिगुल, रैली के माध्यम से किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 31 Mar 2024 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2024 09:58 PM IST
सार

पहले भी गठबंधन की रैलियां व सम्मेलन महाराष्ट्र और बिहार में हुईं थीं, लेकिन इतना बड़ा जमावड़ा देखने को नहीं मिला था। रैली में केजरीवाल की पत्नी को भी काफी अहमियत मिली। 

विज्ञापन
Opposition created a platform for show of strength through Maharally at Ramlila Maidan
रामलीला मैदान में संपन्न हुई विपक्ष की महारैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला मैदान में गठबंधन की महारैली से आम आदमी पार्टी का कद बढ़ता नजर आया। गठबंधन की राजनीति में आप की अहमियत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहली बार जांच एजेंसियों पर दुरुपयोग का आरोप लगाकर पूरा गठबंधन एकजुट नजर आया। इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री जब इस्तीफा देकर जेल गए थे तो विपक्ष इतना मुखर नहीं हुआ था।

विज्ञापन

पहले भी गठबंधन की रैलियां व सम्मेलन महाराष्ट्र और बिहार में हुईं थीं, लेकिन इतना बड़ा जमावड़ा देखने को नहीं मिला था। रैली में केजरीवाल की पत्नी को भी काफी अहमियत मिली। मंच से गठबंधन के कद्दावर नेताओं ने आप की सराहना भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर निशाना साधने के साथ ही जांच एजेंसियों के मुद्दे पर सभी एकजुट दिखे। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विपक्ष ने रैली को शक्ति प्रदर्शन का भी मंच बनाया। चुनावी बिगुल भी पूरे विपक्ष ने दिल्ली के रामलीला मैदान के मंच से फूंका और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। आप से अभी तक किनारा कर रहीं पार्टियों का एक मंच सांझा करना यह संदेश दे गया कि आप गठबंधन की राजनीति के लिए अहम रोल निभा सकती है।

 

विज्ञापन

केजरीवाल की बेटी व बेटा भी महारैली में पहुंचे
महारैली में मुख्यमंत्री केजरीवाल के दोनों बच्चे भी पहुंचे। उन्होंने मंच के सामने नीचे खड़े होकर मां सुनीता सहित सभी नेताओं का संबोधन सुना। सुनीता करीब 12 बजे मंच पर पहुंचीं। बेटी हर्षिता व बेटा पुलकित कुछ देर बाद मैदान में आए। दोनों मंच के सामने सुरक्षा घेरे में खड़े थे।

सचदेवा बोले- आप के 61 विधायक रैली के लिए 6100 लोग भी नहीं जुटा सके
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रामलीला मैदान की रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 61 विधायक 6,100 लोगों की भीड़ जुटाने में भी विफल साबित हुए। मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री के तस्वीर को हटवाने से यह भी साफ हो गया कि गठबंधन सिर्फ नाम का है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सुर-ताल मेल नहीं खाते हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन की रैली को दिल्ली वालों ने खारिज कर दिया है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने रैली का आह्वान किया था। इसमें अधिकांश पंजाब व हरियाणा से जुटाए गई भीड़ ही थी। आप कार्यकर्ताओं में भी जोश नहीं भर सकी। कांग्रेस ने मंच के माइक के पास लगाई गई केजरीवाल की तस्वीर तक लगाने की अनुमति नहीं दी। तस्वीर को जबरन हटवा दिया गया। सभी जानते है कि कांग्रेस का दिल्ली में कोई जमीनी आधार नहीं है। रैली की विफलता ने दिल्ली में आप के अंत की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed