{"_id":"68d8a21ab9b093110fc7c2ad61578c1e","slug":"opportunity-to-get-admission-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर नहीं मिला किसी कॉलेज में दाखिला तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर नहीं मिला किसी कॉलेज में दाखिला तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Sep 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में जिन छात्रों ने अभी तक किसी कॉलेज में दाखिला नहीं लिया था। उनके लिए राहत की खबर है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में फिर से दूरस्थ शिक्षा निदेशालय शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से दाखिले पर लगाई रोक को हटा लिया गया है। इस सत्र के लिए जल्द ही दूरस्थ शिक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के पास खुद का शिक्षक नहीं होने पर यूजीसी ने ऐतराज जताया था और इस सत्र में दाखिले पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद कुछ शिक्षकों को एमडीयू ने प्रतिनियुक्ति के तौर पर दूरस्थ शिक्षा विभाग में भेजा था, लेकिन फिर भी विभाग ने मना कर दिया था। इसके बाद एमडीयू लगातार यूजीसी से दूरस्थ शिक्षा की अनुमति लेने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विषयवार शिक्षक की प्रतिनियुक्ति के बाद यूनिवर्सिटी को दोबारा इस सत्र के लिए दाखिला लेने की अनुमति दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक इस सत्र में कुल 13 कोर्स में दाखिले लिए जाएंगे।
इसमें स्नातक के दो कोर्स और स्नातकोत्तर के नौ और लाइब्रेरी साइंस के स्नातक व स्नातकोत्तर के एक वर्षीय कोर्स में दाखिला होगा। इसके लिए फीस पुरानी रहेगी, हालांकि छात्रों के क्लास के लिए सेंटर नहीं बांटे जाएंगे। कक्षाएं सप्ताह में एक दिन लगेगी। परीक्षाएं एमडीयू कैंपस में लगेगी।
ऑनलाइन होगा दाखिला
एमडीयू प्रशासन इस बार ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के कोर्स में दाखिला लेगा। इसके लिए अलग से वेबसाइट भी शुरू करेगा। जिस पर छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर और डेस्क बनाया जाएगा। बता दें कि गुड़गांव के द्रोणाचार्य कॉलेज में एमडीयू के लिए एक केंद्र बनाया जाएगा।
कोर्स पर एक नजर
-बीए जनरल, बीकॉम, बी-लिब, एमए (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र व इतिहास), एमएससी गणित, एमकॉम, एम-लिब
यूजीसी की संयुक्त सचिव ने दूरस्थ शिक्षा माध्यम के पाठ्यक्रमों को इस सत्र के लिए मान्यता दे दी है। डीडीई पाठ्यक्रमों की प्रवेश सूचना शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।
प्रोफेसर नसीब सिंह गिल, डीडीई निदेशक