{"_id":"66fbf659b62c41557902d1db","slug":"opportunity-to-choose-up-to-three-options-for-counseling-in-ipu-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-63377-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीयू में काउंसलिंग के लिए तीन तक विकल्प चयन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीयू में काउंसलिंग के लिए तीन तक विकल्प चयन का मौका
विज्ञापन
बीएएमएस और बीएचएमएस की दूसरे दौर की काउंसलिंग का चार को जारी होगा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीएएमएस और बीएचएमएस प्रोग्राम की दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए तीन अक्तूबर तक विकल्प का चयन किया जा सकता है। नीट यूजी 2024 के सफल उम्मीदवार जिन्होंने 1,500 रुपए आवेदन शुल्क और 1,000 रुपए काउंसलिंग भागीदारी शुल्क जमा किया हुआ है, वे इस दौर की काउंसलिंग में विकल्प चयन कर सकते हैं। इस काउंसलिंग का परिणाम चार अक्तूबर को जारी किया जाएगा।
काउंसलिंग परिणाम जारी होने के बाद पार्ट अकादमिक फीस का भुगतान आठ अक्तूबर तक करना है। जबकि सीट आवंटित होने के बाद 18 अक्टूबर तक आवंटित सीट को निरस्त कराया जा सकता है। बीएएमएस प्रोग्राम डाबर खेड़ा स्थित चौधरी ब्रह्मम प्रकाश आयुर्वेदिक कॉलेज में 75 सीटों के साथ उपलब्ध है। जबकि बीएचएमएस प्रोग्राम मोती बाग स्थित डॉ बी.आर सुर होम्योपैथी कॉलेज में 63 सीटों के साथ उपलब्ध है। इन दोनों प्रोग्राम और काउंसलिंग संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है।