{"_id":"5eb6b83b8ebc3e9090614bf3","slug":"oppo-mobile-factory-in-greater-noida-resumed-its-work-as-govt-permits-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में फिर से शुरू हुआ काम, पहले दिन बुलाए गए केवल 200 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में फिर से शुरू हुआ काम, पहले दिन बुलाए गए केवल 200 मजदूर
Sat, 09 May 2020 07:45 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 09 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में शुरू हुआ काम
- फोटो : ANI
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में शनिवार को फिर से काम शुरू किया गया। लॉकडाउन के बाद पहली बार फैक्टरी में काम शुरू हुआ। इस दौरान 200 कामगार मौजूद थे। सभी को बसों से फैक्टरी लाया गया था।
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar: Oppo mobile factory in Greater Noida has resumed its work today with around 200 workers who were brought to factory by buses. The maintenance work has started before resuming complete operations. Govt has allowed factories to operate with reduced workforce. pic.twitter.com/XwaLfUM2TG
— ANI UP (@ANINewsUP) May 9, 2020
विज्ञापन
इतने दिनों तक काम बंद होने के बाद आज फैक्टरी खुली इसलिए फिलहाल पूरा संचालन शुरू नहीं किया गया है, बल्कि केवल रखरखाव का काम चल रहा है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कम कामगारों के साथ फैक्टरियों को काम शुरू करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को सैमसंग मोबाइल फैक्टरी ने भी संचालन दोबारा शुरू कर दिया था। करीब 3000 कामगार बसों से फैक्टरी लाए गए थे, जिसके बाद एक बार फिर काम शुरू हुआ।
बता दें कि शुक्रवार को शहर के अन्य उद्योगों में भी शुक्रवार को कार्य शुरू हो गया था। सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया, ईकोटेक-1, ईकोटेक-3, साइट-4 समेत अन्य स्थानों में अनुमति के बाद कार्य शुरू हुआ।
हालांकि अब भी श्रमिकों का घर लौटना जारी है, जिसके कारण उद्यमियों को चिंता सता रही है। मालूम हो कि शहर में लगभग 40 दिनों से लॉकडाउन के कारण उद्योग में पूरी तरह से कार्य बंद पड़े थे।
अब 8 मई से उद्योगों में कार्य शुरू करने के लिए शासन और प्रशासन ने कई संस्थानों को अनुमति दी है। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।