फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Operation Milap: AHTU were found 100 children in South district 

ऑपरेशन मिलाप: दक्षिण जिले की एएचटीयू ने 100 बच्चों को ढूंढा

Mon, 21 Dec 2020 03:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Dec 2020 03:46 PM IST
सार

  • दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा बच्चे यूपी से ढूंढे गए हैं
  • 80 बच्चों की उम्र 18 से कम है

विज्ञापन
Operation Milap: AHTU were found 100 children in South district 
ह्यूमन ट्रैफिकिंग - फोटो : Amar ujala

विस्तार

दक्षिण जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) अब तक 100 बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों को खुशी दे चुकी है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा बच्चे यूपी से ढूंढे गए हैं। बरामद 100 बच्चों में से 80 बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि बच्चों को ढूंढने का अभियान जारी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने 50 से ज्यादा बच्चों को ढूंढने पर बारी से पहले तरक्की देने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिल की एएचटीयू ने वर्ष 20 में अभी तक 100 बच्चों को ढूंढा है। इनमें से 80 बच्चों की उम्र 18 वर्ष से कम है। घर से गायब हुए इन बच्चों को न केवल दिल्ली बल्कि बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी बंगाल से ढूंढा गया है। उन्होंने बताया कि गायब हुए 100 में से 63 बच्चों को दिल्ली में ही ढूंढा गया। दिल्ली में सबसे ज्यादा बच्चे 58 दक्षिण दिल्ली से ही, जबकि दिल्ली के बाकी हिस्से पांच बच्चों को ढूंढा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली से बाहर हरियाणा से छह, यूपी से 17, मध्यप्रदेश से तीन, बिहार से छह, छत्तीसगढ़ व झारखंड से एक-एक और पश्चिमी बंगाल से तीन बच्चों को ढूंढा गया। अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गुमशुदा बच्चों को ढूंढने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। एएचटीयू के अलावा थाना पुलिस को गुमशुदा बच्चों को ढूंढने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed