{"_id":"b09b425ae5bd310dad884b3b08bc4d57","slug":"openly-army-uniform-shops-selling-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम सेना की ‘वर्दी’ बेच रहीं दुकानें हटाईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम सेना की ‘वर्दी’ बेच रहीं दुकानें हटाईं
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sun, 10 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस में हमला करने वाले आतंकियों ने सेना की वर्दी का प्रयोग किया था, जिसके बाद अमर उजाला ने देश की सुरक्षा में हो रही इस चूक के मुद्दे को विगत बुधवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
अमर उजाला की खबर का असर सामने आया है। हॉट सिटी में खुलेआम सेना की वर्दी बेच रहीं दुकानों को बंद करा दिया गया है। इंदिरापुरम स्थित सीआईएसएफ कैंप के सामने फुटपाथ लगी दुकानों पर वर्दी बेची जा रही थीं।
इससे साथ ही भारतीय सेना की ओर से सेना की वर्दी पहनने या उपकरणों बाइक इत्यादि का इस्तेमाल आम लोगों के लिए अवैध घोषित कर दिया गया है।
सिर्फ सीआईएसएफ के पास ही नहीं बल्कि हिंडन एयरबेस, पीएससी बटालियन, मेट्रो स्टेशन पर लगी दुकानें भी हटा दी गई हैं। इसके साथ ही मॉल्स में सेना की वर्दी से मिलते-जुलते वस्त्रों की खुलेआम बिक्री पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
डीएम विमल कुमार ने बताया कि सेना की वर्दी बेच रही दुकानों पर कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी गई। इनकी बिक्री करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
ऑनलाइन शॉपिंग में मिलिट्री फैशन की धूम
ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स में मिलिट्री फैशन की धूम है। अभिनेत्री आलिया भट्टी की आर्मी पैंट्स इन दिनों काफी पापुलर हो रही हैं और ज्यादा शॉपिंग साइट्स पर मौजूद है।
इतना ही नहीं कई इंटरनेशनल ब्रांड्स भी मिलिट्री फैशन कलेक्शन बेच रहे हैं। इनमें जैकेट्स और पैंट्स की सबसे ज्यादा मांग है।