{"_id":"5f31dc728ebc3e4adc0e4d84","slug":"opd-services-can-start-from-next-week-in-hindurao-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूराव अस्पताल में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ओपीडी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूराव अस्पताल में अगले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं ओपीडी सेवाएं
Tue, 11 Aug 2020 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
हिंदू राव अस्पताल
- फोटो : एएनआई
राजधानी में संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या कम हो रही है। इसको देखते हुए हिंदूराव अस्पताल में फिर से ओपीडी सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए विशेष समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इसमें ओपीडी सेवाएं शुरू करने को लेकर चर्चा होगी। अगर अधिकारियों में सहमति बनी दी तो इसमें ओपीडी सेवाएं बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल में 943 बेड हैं। कोरोना के इलाज के लिए 300 बेड मौजूद हैं और संक्रमण के महज 14 मरीज ही भर्ती हैं। इसको देखते हुए निगम ओपीडी खोलने पर विचार कर रहा है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि जब अस्पताल में 943 बिस्तर हैं तो इसका उपयोग भी होना चाहिए।
विज्ञापन
जब मामले बढ़ रहे थे तो सभी की चिंता थी कि कम से कम इलाज के लिए अस्पताल में बेड तो मिल जाएं। इसके तहत ही निगम ने अपने हिंदूराव अस्पताल से लेकर बालकराम अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया था।
विज्ञापन
मरीज कम होने की वजह से अब जो बेड हैं वह भी पूरी तरह से उपयोग नहीं हो पा रहे हैं इसलिए डॉक्टर चाहते हैं कि इस अस्पताल में ओपीडी सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया जाए। राजधानी के कई बड़े अस्पतालों में अभी भी ओपीडी सेवाएं बंद हैं। इसमें एलएनजेपी,हिंदुराव जैस अस्पताल शामिल हैं।