फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD is called the doctor to treat emergency patients.

ओपीडी से डॉक्टर बुलाकर होता है इमरजेंसी मरीज का इलाज

Thu, 11 Feb 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Feb 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
OPD is called the doctor to treat emergency patients.

सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में आए मरीजों के लिए डॉक्टर की कमी मुसीबत बनती जा रही है। ओपीडी में तैनात डॉक्टर को ही इमरजेंसी सेवा देने से इमरजेंसी में आने वाले मरीज परेशान होते हैं।

विज्ञापन


यहां मरीज लेकर आने वाले परिजनों को खुद ओपीडी से डॉक्टर बुलवाकर इलाज करवाना पड़ता है, क्योंकि इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में एक सड़क दुर्घटना का केस आया।
विज्ञापन


यहां इमरजेंसी में लाने के बाद डॉक्टर ही नहीं मिले। जिसके बाद ओपीडी में जा-जाकर डॉक्टर को ढूंढा गया। करीब 10 मिनट बाद डॉक्टर को ढूंढकर इमरजेंसी में लाया गया, तब इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अस्पताल में डॉक्टर की 42 स्वीकृत पद में 28 खाली है। डॉक्टरों की कमी की वजह से दिन के समय ओपीडी में तैनात डॉक्टर से ही इमरजेंसी में ड्यूटी करते है।

सेक्टर-10 अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवल किशोर का कहना है कि डॉ अनिल गुप्ता की डयूटी इमरजेंसी में लगाई गई है। कोर्ट की तारीख होने के कारण ओपीडी के डॉक्टर को ही यहां अतिरिक्त कार्य देखने को कहा गया है। स्टाफ की कमी के चलते यहां मैनेज करने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed