फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD facility will be available 12 hours in Mohalla clinic in Delhi

मरीजों को राहत देने वाला फैसला, मोहल्ला क्लीनिक में 12 घंटे मिलेगी ओपीडी सुविधा

Sun, 11 Aug 2019 06:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Aug 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
OPD facility will be available 12 hours in Mohalla clinic in Delhi
मोहल्ला क्लीनिक - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों के बढ़ते दबाव के कारण स्वास्थ्य विभाग ने इसे 12 घंटे तक खोलने का फैसला लिया है। भीड़भाड़ वाले 36 मोहल्ला क्लीनिकों में मरीज सुबह सात से शाम सात बजे तक चिकित्सकों से सलाह ले सकेंगे। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। एक पखवाड़े में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


मौजूदा समय में मोहल्ला क्लीनिक पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे के बीच ही मरीजों का इलाज होता है। स्वास्थ्य विभाग के एक अध्ययन में पता चला है कि दिल्ली के 36 मोहल्ला क्लीनिकों में भीड़भाड़ रहती है। औसतन यहां 120 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी दर्ज होती है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी का समय बढ़ाने का फैसला किया है। विभाग ने सभी जिला चिकित्साधिकारियों को इस बारे में निर्देश भेज दिया है। नई व्यवस्था में ओपीडी दो शिफ्ट में चलेगी। सुबह की शिफ्ट सात से एक बजे के बीच होगी, जबकि एक से सात बजे तक दूसरी शिफ्ट में मरीजों का इलाज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed