{"_id":"f9d0f285a5b5a886361a898ab1d600d2","slug":"opd-could-be-linked-with-aadhar-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी रजिस्ट्रेशन हो सकता है आधार से लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी रजिस्ट्रेशन हो सकता है आधार से लिंक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 02 Mar 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों का ओपीडी पंजीकरण आधार से लिंक हो सकता है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसका मकसद प्रदेश में चल रहे सरकारी अस्पताल की ऑनलाइन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इससे मरीजों को सभी ओपीडी कार्ड ले जाने से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके तहत गुड़गांव सिविल अस्पताल में मरीजों को ओपीडी रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्टर के पास आने वाले नंबर भी ऑनलाइन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी मरीजों को लाइन में लगकर नंबर लगाना पड़ता है। इसके बाद ओपीडी रजिस्ट्रेशन होता है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को अपने साथ ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड नंबर लाना होगा।
इसके लिए बायोमीट्रिक व्यवस्था भी होगी। इससे अंगूठे स्कैन होने के साथ ही मरीज की सभी जानकारी ऑटोमैटिक कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी। इसके बाद सभी ओपीडी रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
भविष्य में हरियाणा के दूसरे जिले के सरकारी अस्पताल में जाने की सूरत में तुरंत सभी केस स्टडी मरीज के सामने होगा और इलाज में आसानी होगी।
हरियाणा में 95 फीसदी तक लोगों के आधार कार्ड बने हुए हैं। ऐसे में ओपीडी रजिस्ट्रेशन को आधार लिंक किया जा सकता है। इससे मरीजों को ही फायदा होगा। समय में बचत होगी। जिनका नहीं है, वो पुरानी व्यवस्था से करेंगे। - पीके महापात्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग