फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD closed for 5 hours in Chacha Nehru Child Hospital

बच्चे के लघुशंका करने पर पांच घंटे तक ओपीडी ठप, डॉक्टर और परिजनों के एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप

Sat, 13 Apr 2019 09:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Apr 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
OPD closed for 5 hours in Chacha Nehru Child Hospital
हंगामा करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय (सीएनबीसी) में शुक्रवार सुबह छह माह बच्चे के लघुशंका करने पर हंगामा खड़ा हो गया। डॉक्टर और परिजन एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। इस कारण करीब पांच घंटे तक ओपीडी ठप रही। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत के बाद मामला शांत कराया। अस्पताल प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टर काम पर लौटे। घटना से जुड़े कई वीडियो शुक्रवार शाम तक सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें कुछ बाउंसर परिजनों को बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोनी निवासी महिला छह माह के बच्चे का उपचार कराने शुक्रवार सुबह सीएनबीसी पहुंची। कमरा नंबर 19 में डॉक्टर बच्चे की जांच कर रहे थे, तभी उसने लघुशंका कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को थप्पड़ मारते हुए नीचे फेंक दिया। वहां मौजूद पिता ने डॉक्टर का विरोध किया तो गार्ड की मदद से उसे बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद नारेबाजी हुई। 

अस्पताल में मरीजों के साथ आए बाकी लोग भी विरोध करने लगे। उधर, अस्पताल परिसर में खबर फैल गई कि डॉक्टर के साथ तीमारदारों ने मारपीट की है। सभी डॉक्टर एकजुट हुए और ओपीडी छोड़कर चले गए। गार्डों ने भी सभी तीमारदारों और रोगियों को ओपीडी से बाहर कर दिया।

अस्पताल के निदेशक डॉ. बीएल शेरवाल ने बताया कि बच्चे के लघुशंका करने पर डॉक्टर ने उसे डायपर पहनाकर ही अस्पताल लाने की सलाह दी। इस पर वहां मौजूद बच्चे के पिता ने बदतमीजी शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टरों और परिजनों को शांत कराया गया। 

फिलहाल सभी डॉक्टर सेवा दे रहे हैं। उधर,  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली के अन्य अस्पतालों में तैनात डॉक्टर भी एकजुट दिखाई दिए। सभी ने परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed