फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD and ward services will be affected in GTB today

Delhi : जीटीबी में आज ओपीडी और वार्ड सेवाएं रहेंगी प्रभावित, डॉक्टर कर रहे हैं हड़ताल पर जाने की तैयारी

Wed, 10 Jul 2024 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2024 05:09 AM IST
सार

सोमवार देर रात स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट के विरोध में डॉक्टरों ने सेवाएं प्रभावित करने का एलान किया है। इस मामले में मंगलवार दोपहर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के साथ डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक के बाद डॉक्टर आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। 

विज्ञापन
OPD and ward services will be affected in GTB today
file pic..... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल में बुधवार को ओपीडी व वार्ड सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। सोमवार देर रात स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चिकित्सक के साथ हुई मारपीट के विरोध में डॉक्टरों ने सेवाएं प्रभावित करने का एलान किया है। इस मामले में मंगलवार दोपहर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के साथ डॉक्टरों की बैठक हुई। बैठक के बाद डॉक्टर आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं। 

विज्ञापन


जीटीबी आरडीए के अध्यक्ष डॉ. नीतेश कुमार का कहना है कि सोमवार रात को यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में तीन डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट हुई। एक महिला में हो रहे खून के रिसाव मामले में एक साथ 50-60 लोगों की भीड़  हथियार लेकर विभाग में घुस गई। वह कर्मचारियों को धमकाने लगे। उन्होंने तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन


इस घटना में एक डॉक्टर के साथ ज्यादा मारपीट हुई। इसके विरोध में यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल के वरिष्ठ रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। साथ ही हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed