फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only the contractor who builds roads in Delhi will get them repaired for 10 years.

ठेकेदारों पर कसी नकेल: दिल्ली में सड़क बनाने वाला ठेकेदार ही 10 साल करेगा मरम्मत, ये होगी शर्त

Fri, 15 Mar 2024 09:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 09:23 PM IST
सार

दिल्ली में सड़क बनाने वाले ठेकेदार ही 10 साल इनकी मरम्मत करवाएंगे। ऐसा नहीं करने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। एमसीडी में काम भी नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
Only the contractor who builds roads in Delhi will get them repaired for 10 years.
दिल्ली की सड़क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क बनाने वाले ठेकेदार की 10 साल तक सड़क की मरम्मत और सुधार की जिम्मेदारी होगी। किसी भी कमी की शिकायत मिलने पर समय पर कमी को दूर नहीं करने पर उस एजेंसी को काली सूची में डाला जाएगा, जिससे वह भविष्य में निगम से जुड़ा कोई भी काम लेने में असमर्थ हो जाएगा।

विज्ञापन


एमसीडी ने साल 2024-25 में अपनी सड़कों की मरम्मत के लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। निगम क्षेत्र की सड़कों को सीएम सड़क योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। निगम की नई पहल के मुताबिक इन सड़कों को जो भी ठेकेदार बना रहा, इसकी जिम्मेदारी रहेगी कि यह 10 साल तक इनका रखरखाव भी करेगा। 
विज्ञापन


लोगों को कही कोई खामी मिलेगी तो इसकी शिकायत मिलने के बाद सड़क बनाने वाली एजेंसी को इसे समय पर सुधारने के लिए सूचित कर दिया जाएगा। यदि समय पर सड़क सुधारने का काम पूरा नहीं किया गया तो, इसके खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा निगम क्षेत्र की सड़कों के लिए मेयर की विवेकाधीन निधि में भी 500 रुपये तक खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसमें क्षेत्रीय स्तर पर जहां सड़कों का निर्माण होना होगा वहां ये फंड खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed