{"_id":"607571fd8ebc3e8d1a154936","slug":"only-one-missed-call-will-benefit-delhi-government-schemes-social-welfare-minister-released-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल एक मिस कॉल से मिलेगा दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ, समाज कल्याण मंत्री ने जारी किया नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल एक मिस कॉल से मिलेगा दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ, समाज कल्याण मंत्री ने जारी किया नंबर
Tue, 13 Apr 2021 03:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 13 Apr 2021 03:57 PM IST
सार
- दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने समाज के पिछड़े वर्गो के लिए जारी किया मिस कॉल नंबर
विज्ञापन
मंत्री राजेंद्र पाल गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पिछड़े समाज के लोगों को केवल एक मिस कॉल पर दिल्ली की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जाएगा। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को दिल्ली राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित लोगों के लिए ऐसा ही एक मिस कॉल नंबर जारी किया है। राजेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि मिस कॉल नंबर 8447004400 पर मिस कॉल कर दिल्ली सरकार की योजनाओं से सीधे तौर पर जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के विकास मीनार स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हरी ओम डेढ़ा ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 5 सदस्यों की एक सलाहकार समिति बनाई गई है। सभी 70 विधानसभाओं को मिलाकर कुल 350 कार्यकर्ताओं का एक कार्यदल बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यह कार्यदल दिल्ली की सभी विधानसभाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों को जागरूक करने और उन तक दिल्ली सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं को पहुंचाने का काम करेगी। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लोग जागरूक हो जाएंगे, तो उन्हें दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन