फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only Bhagwant Mann can make Punjab drug-free

भगवंत मान ही पंजाब को बना सकते है नशामुक्त: सौरभ भारद्वाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ही पंजाब को नशामुक्त बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने सवाल किया कि मजीठिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के इतने साल बाद भी ईडी ने कार्रवाई क्यों नहीं की। भारद्वाज ने दावा किया कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया और उनसे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ करीब 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। उनके मुताबिक, 2007 से 2017 के बीच मजीठिया और उनकी पत्नी की संपत्ति में 1500 फीसदी की वृद्धि हुई। उन्होंने करीब 736 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का आरोप भी लगाया। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस और केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में मजीठिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने भाजपा पर मजीठिया को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि उनके खिलाफ गंभीर आरोपों के बावजूद ईडी ने जांच क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed