फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Only 3.3 percent passengers buy tickets online in DTC buses

Delhi: डीटीसी बसों में 3.3 फीसदी यात्री ही खरीदते हैं ऑनलाइन टिकट, रोजाना सफर करते हैं करीब 15 लाख लोग

Wed, 20 Jul 2022 07:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Jul 2022 07:03 AM IST
सार

डीटीसी की बसों में रोजाना औसतन करीब 15 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें महज 3.3 फीसदी यात्री ही ऑनलाइट टिकट खरीदते हैं। 

विज्ञापन
Only 3.3 percent passengers buy tickets online in DTC buses
डीटीसी बस

विस्तार

बसों में कांटेक्ट लेस टिकटिंग की शुरुआत के करीब एक साल बाद भी महज 3.3 फीसदी यात्री ही ऑनलाइट टिकट खरीदते हैं। इसके लिए चार्टर एप की शुरुआत होने के बाद धीरे धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ ऑनलाइन टिकट के खरीदारों की संख्या में भी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। नई ई-बसों के सड़कों के उतरने के  बाद बसों के नंबर के आधार पर भी टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को मुहैया की जा रही है। पहले क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे थे।  

विज्ञापन


जुलाई के शुरुआती 13 दिनों के आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में रोजाना औसतन करीब 15 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें सामान्य टिकट खरीदने वालों की संख्या सर्वाधिक है। इसके बाद पिंक टिकट पर बसों में निशुल्क सफर की सुविधा का महिलाएं भी उपयोग कर रही हैं। डीटीसी की 3000-3200 बसें रोजाना सड़क पर उतरती हैं। इन बसों में औसतन 500 से अधिक यात्री दैनिक पास (डेली पास) से सफर करते हैं। करीब 14.49 यात्री रोजाना सफर में टिकटों की मोबाइल एप से ऑनलाइन बुकिंग करते हैं। 

विज्ञापन

जुलाई के शुरुआती दो हफ्ते में मोबाइल एप से टिकटों की बुकिंग 
सामान्य टिकट-                                      305676
पिंक पास-                                             290546 
डेली पास-                                             6563
मोबाइल से कुल टिकट-                           602785
मैन्युअल टिकट-                                    1,82,73493

बसों के नंबर से भी टिकटों की हो सकती है बुकिंग
बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल चार्टर एप की शुरुआत की गई थी। इसके जरिये टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा यात्रियों को मुहैया की जा रही है। एप के जरिये क्यूआर कोड को स्कैन कर टिकट बुक करने की सुविधा मुहैया की गई। ई-बसों में शुरुआत में क्यूआर कोड नहीं लगाए गए तो बसों के नंबर से ही टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान की गई। हालांकि ई-बसों में अभी भी ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों की संख्या काफी कम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed