फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online wine sales in gurgaon

ऑनलाइन शराब बिक्री का हब बन रहा है ये शहर

Tue, 16 Dec 2014 08:24 AM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
Online wine sales in gurgaon

गुड़गांव ऑनलाइन शराब ब्रिकी का हब बनता जा रहा है। यहां के कॉरपोरेट, आईटी-बीपीओ और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोग किसी वाइन शॉप पर जाना पसंद नहीं करते हैं। वह ऑनलाइन शराब का आर्डर देते हैं और वह आसानी से उनके बताए पते पर पहुंच जाती है। आबकारी-कराधान विभाग ने अब तक 10 ऑनलाइन वाइन डिलेवरी पोर्टलों को बंद करा चुका है।

विज्ञापन


आबकारी-कराधान विभाग ने भले ही 10 ऑनलाइन वाइन डिलेवरी पोर्टलों को बंद करा दिया हो, मगर वेबसाइट पोर्टल 222.ड्ढशश55ह्म्.ष्शद्व अभी भी आबकारी विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है। इसके माध्यम से दिल्ली और गुड़गांव में शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। गुड़गांव का आबकारी विभाग यह सब कुछ जानने के बाद भी इसे रोकने में सफल नहीं हो रहा है। क्योंकि उसके पास इस तक पहुंचने का कोई माध्यम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


गुड़गांव के उप आबकारी एवं कराधान निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ऑनलाइन शराब बिक्री की शिकायत उनके पास कुछ वेंडरों ने किया था। इसके बाद जांच की गई, तो 10 ऐसे पोर्टल मिले जो शराब की ऑनलाइन डिलेवरी डिस्काउंट के साथ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पोर्टलों को नोटिस दिया गया। इसके बाद यह सभी बंद हो गए। इस समय अब कोई ऐसा पोर्टल वेबसाइट पर मौजूद नहीं है, जब उनसे उस वेबसाइट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना की इस तक पहुंचने का कोई माध्यम नहीं मिल रहा है। जिससे इस पर शिकंजा कसा जा सके। हालांकि, विभाग की ओर से इसे चलाने वालों की तलाश की जा रही है।

वेबसाइट पर ऐसे बिक रही है शराब

Online wine sales in gurgaon

शराब की ऑनलाइन डिलवरी लेने वाले ग्राहक को वेबसाइट पर पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही वह अपना आर्डर बुक करवा सकता है। वेबसाइट पर स्पष्ट तौर से लिखा हुआ है कि यहां सिर्फ दिल्ली और गुड़गांव के लिए आर्डर बुक किया जाएगा। इस वेबसाइट पर जाकर बीयर, ह्विसकी, स्कॉच, वोदका और रम ब्रांड की शराब डिलवरी की जा जाती है। इस वेबसाइट पर किसी का टेलीफोन या मोबाइल नंबर भी नहीं दर्ज है। यह वेबसाइट नोएडा से बनवाई गई है।

ऑनलाइन बुकिंग है सुविधाजनक
बीपीओ इंप्लाई सुशील कुमार का कहना है कि ऑनलाइन वाइन बुकिंग काफी सुविधाजनक और सुरक्षित है। क्योंकि शॉप पर जाने में यह डर बना रहता है कि कोई देख न ले। वहीं यहां पर दो से तीन प्रतिशत तक डिस्काउंट भी मिलता है।

वाइन शॉप पर गुड़गांव में शराब के भाव
शराब मूल्य (प्रति पेटी)
ब्लेंडर प्राइड 4,500 रुपये
सिग्नेचर 4,500 रुपये
पासपोर्ट 8,500 रुपये
वेट-69 9,500 रुपये
100 पाइपर 9,500 रुपये
टीचर 10,800 रुपये
ब्लैक डॉग 10,800 रुपये


शराब भाव प्रति बोतल
ब्लैंडर प्राइड रेयर प्रीमियम 610 रुपये प्रति बोतल
रॉयल चैलेंज 420 रुपये प्रति बोतल    
मैकडोनल्ड डिप्लोमेट 220 रुपये प्रति बोतल    
अरिस्ट्रोक्रेट  220 रुपये प्रति बोतल    
बैगपाइपर 145 रुपये प्रति बोतल
सिग्नेचर प्रीमियम 660 रुपये प्रति बोतल    
आर्टिक बोदका     720 रुपये प्रति बोतल    
ह्वाइट मिसचीफ  190 रुपये प्रति बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed