फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online transaction frauds news fake transactions from bank account online food order

#Zomato: ऐप से खाना ऑर्डर करने पर बैंक अकाउंट से उड़ गए 91 हजार रुपये, एक लिंक से हो गया खेल

Wed, 11 Dec 2019 11:46 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 11 Dec 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Online transaction frauds news fake transactions from bank account online food order
ट्रांजैक्शन बिल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में रहने वाले सभी लोगों ने कभी ना कभी ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया होगा। कुछ ऐसा ही किया था सोमवार को इंजीनियरिंग के छात्र सिद्धार्थ बंसल ने। गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में रहने वाले सिद्दार्थ के पिता सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और मां निजी अस्पताल में डॉक्टर। सिद्धार्थ खुद इंजीनियरिंग के पहले वर्ष का छात्र है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



सोमवार शाम सिद्धार्थ ऑनलाइन फूड ऐप जोमैटो से काठी रोल और रुमाली रोटी मंगवा रहा था। इसके लिए उसने 142 रुपए एडवांस दे दिए थे।काफी देर तक जब खाना नहीं आया तो उसने इसकी जानकारी एप से मांगी। वहां से जानकारी मिली कि खाना डिलीवर किया गया था, लेकिन उसने लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ ये सुन के चौंक गया और उसने कस्टमर केयर को फोन मिलाया। फोन न मिलने पर लगातार कोशिश जारी थी। इसी दौरान उसके पास  जोमैटो के नाम से एक फोन आया और उन्होंने बताया कि वह ऐप के कस्टमर केयर से बोल रहे हैं और उनको पैसे वापस करने हैं। इसके लिए सिद्धार्थ से उसके ऑनलाइन पेमेंट वाली लिंक मांगी गई। उसने दे दिया।

इसके कुछ देर बाद सिद्धार्थ के फोन में मेसेज आया कि ट्रांजैक्शन के जरिए उसके बैंक अकाउंट से 91 हजार 196 रुपए निकाल लिए गए हैं। इस रकम को निकालने के लिए कुल सात बार ट्रांजेक्शन किए गए। जब तक उसने फोन पर आए मेसेज को देखा, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।

सिद्धार्थ की मां डॉ. रूबी बंसल ने कहा कि सिद्धार्थ यह सब देख हैरान रह गया और उसने तुरंत अपने बैंक में फोन मिलाया, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। मामले की पुलिस रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं गाजियाबाद डीएसपी राकेश मिश्रा ने कहा कि काठी रोल और एक रुमाली रोटी आज तक किसी को इतनी महंगी नहीं पड़ी होगी। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं और कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed