{"_id":"cd59ad3d8175aac1883561e0fb56d0f0","slug":"online-sell-of-goat-for-kurbani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी के लिए ऑनलाइन बिक रहे बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी के लिए ऑनलाइन बिक रहे बकरे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 05 Oct 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-जुहा के मौके इस बार ऑनलाइन बकरे की बिक्री भी लोगों को खूब भाया। गुड़गांव के कई कारोबारियों ने ऑनलाइन फ्री शॉपिंग साइटों के जरिए बकरे का नुस्खा अपनाया, जो उनके लिहाज से सफल रहा। ऑनलाइन बकरे की बिक्री से पॉश इलाके में रहने वाले लोगों के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ी। बस फोटो देखिए और सिलेक्ट कर खरीद लीजिए।
विज्ञापन
गुड़गांव का बकरा कारोबारी मुकेश ने फोन पर बताया कि पहली बार ऑनलाइन बकरा बेचने के लिए वेबसाइट पर पोस्ट किया था। 30 सिंतबर को पांच फोटो अपलोड किए, अगले दिन ही इनकी बुकिंग के लिए फोन आने लगे थे।
विज्ञापन
इसके बाद लोग आकर देखकर ले गए। ऑनलाइन कारोबारियों का दावा है कि सोमवार के बाद अन्य दो दिनों के लिए भी बकरे की बुकिंग अब भी जारी है। जामा मस्जिद के इमाम के मुताबिक इस्लामी शरीयत के मुताबिक ईद-उल-जुहा में तीन दिन कुर्बानी जायज है।
विज्ञापन
साइट पर बकरे की उम्र, कद, नस्ल वगैरह के बारे में तफसीर से जानकारी दी गई है। कुर्बानी में जानवर के दांत का अहम भूमिका होती है। इसलिए अधिकतर कारोबारियों ने बकरे के दांत मुहं खोल कर दिखाए गए है। हर एंगल से फोटो अपलोड किया गया है। साथ ही कुर्बानी के बाद कितना मांस निकल सकता है। इसकी भी जानकारी दी गई है।
लोगों ने भी दिखाई दिलचस्पी
बकरे की ऑनलाइन कारोबार शुरू करने वाले के साथ खरीददार भी दिलचस्पी ले रहे हैं। लेकिन थोड़ी सी झिझक भी पहली बार ऑनलाइन खरीदारी करने वालों में देखने को मिली। ऑनलाइन बकरा खरीदने वाले वकील अहमद कहते है कि किसी दोस्त ने ऑनलाइन बकरे के बताया।
फोटो देखा तो जानवर तंदुरूस्त था। लेकिन कई तरह की शंकाए थी, जो बाद में दूर हुआ। वहीं, एक और खरीददार सज्जाद कहते है गड़बड़ी की आशंका थी, लेकिन जब फोन कर जानकारी ली। तो उसके बाद संतुष्टि हुई। जाकर सीधे डील कर लिया। बता दें कि वेबसाइट पर हर कीमत के बकरे मौजूद है