ऑनलाइन लूट: नकदी न होने पर बदमाशों ने पेटीएम से ट्रांसफर रकम कराई, पीड़ित को दी ये धमकी
मदर डेयरी 29 ब्लॉक के पास तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गाली गलौज करते हुए उनसे पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें चाकू मारने की धमकी देकर उनका लैपटॉप बैग और फोन छीनने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में बदमाश अब लूट की रकम पेटीएम से भी लेने में नहीं चूक रहे। पटेल नगर इलाके में पीड़ित के पास पैसे नहीं होने पर बदमाशों ने उसे डराया धमकाया, फिर उससे पेटीएम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
बिहार के दरभंगा के रहने वाले वकील अमर कुमार दिल्ली के बलजीत नगर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 जुलाई की रात 3.55 बजे वह घर से पटेल नगर स्थित उमा पुस्तकालय में पढ़ने जा रहे थे। मदर डेयरी 29 ब्लॉक के पास तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। गाली गलौज करते हुए उनसे पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें चाकू मारने की धमकी देकर उनका लैपटॉप बैग और फोन छीनने लगे।
पीड़ित के पास पैसे नहीं होने पर बदमाशों ने उससे पेटीएम करने के लिए कहा। उसके बाद बदमाशों ने अपने नंबर पर दस हजार रुपये पेटीएम करवाए। उसके बाद एक बदमाश ने थप्पड़ मारकर उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दी और सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर उनकी पहचान की जा रही है।