{"_id":"63071d87cb2197070d15ee41","slug":"online-gambling-racket-busted-delhi-police-arrested-six-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Gambling Racket: दुबई से चल रहा था ऑनलाइन जुआ रैकेट, अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Online Gambling Racket: दुबई से चल रहा था ऑनलाइन जुआ रैकेट, अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
Thu, 25 Aug 2022 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:29 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खेलने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईडी देकर प्रतिबंधित साइटों के जरिए लोगों को जुआ खिलाया जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन जुआ खेलने का ये अंतरराष्ट्रीय रैकेट दुबई से चल रहा था। वहां से जुआ खेलने के लिए एक आईडी दी जाती थी।
दो प्रतिबंधित साइटों के जरिए भारत में जुआ खिलाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों के उनके गैम्बलिंग एकाउन्ट में 77 लाख 25 हजार 558 पॉइंट्स(रुपये) मिले है। इसके अलावा इनके फोनपे और पेटीम एकाउन्ट से लिंक बैंक खातों में 30 लाख से ज्यादा के ट्रांजक्शन का भी पता चला।
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी नाजिम(34), खुशविंदर मेहरा(30), हिमांशु अग्रवाल(27), रहीस (37), कुणाल गुप्ता (28) और रविश गुप्ता(36) के रूप में हुई है। शाखा की इंटरस्टेट सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि लक्ष्मी नगर स्थित एक मकान में ऑनलाइन जुआ खिलाने पर अंतरराष्ट्रीय रैकेट चल रहा है।
विज्ञापन
एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम ने उक्त मकान पर छापेमारी कर दो गैम्बलिंग साइटों पर जुआ खेल रहे नाजिम, खुशविंदर, रहीस और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता लगा कि नाजिम, खुशविंदर व रहीस पार्टनर हैं, जबकि हिमांशु उनका कर्मचारी है। इनसे पूछताछ के बाद कुणाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। कुणाल ने नाजिम की आईडी ले रखी थी और ऑनलाइन गैंम्बलिंग में लिप्त था।इन्होंने पूछताछ में बताया कि रविश गुप्ता सुपर मास्टर है और वह पिछले छह महीनो से ऑनलाइन जुआ खेल रहा है।