{"_id":"5f0fc6ee7e93ba397d37e3bc","slug":"online-fraud-in-ghaziabad-man-orders-plate-and-losses-70-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: ऑनलाइन थाली बुक कर युवक ने की 10 रुपये की पेमेंट, खाते से उड़ गए 70 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: ऑनलाइन थाली बुक कर युवक ने की 10 रुपये की पेमेंट, खाते से उड़ गए 70 हजार
Thu, 16 Jul 2020 08:48 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 16 Jul 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने गाजियाबाद के वसुंधरा में रहने वाले एक व्यक्ति के खाते से सात बार में 70 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने पीड़ित को एक के साथ एक नि:शुल्क थाली देने का लालच देकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-4 ए में रहने वाले कौशल किशोर नोएडा स्थित एक कंपनी में उप प्रबंधक हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले उनके फोन पर किसी व्यक्ति ने कॉल की और ऑनलाइन थाली मंगाने पर एक के साथ एक थाली मुफ्त में देने का ऑफर दिया।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने थाली की 200 रुपये कीमत बताई थी। उन्होंने थाली बुक की। कॉल करने वाले ने पहले 10 रुपये भुगतान करने का झांसा देकर बाकी रुपये डिलीवरी के समय देने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ समय बाद उनके फोन पर एक के बाद एक सात मैसेज आए। मैसेज में 70 हजार रुपये कटने की जानकारी हुई। उन्होंने तुरंत क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। थाना एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।